फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Two soldiers from Pauri and Almora Martyred During duty in Manipur

Uttarakhand: मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में प्रदेश के दो जवानों ने दिया बलिदान, परिवारों में शोक की लहर

Tue, 07 Jul 2026 09:34 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 07 Jul 2026 09:34 PM IST
सार

असम राइफल्स में तैनात अल्मोड़ा के वारंट अधिकारी बलवंत सिंह और पौड़ी के हवलदार चंद्र मोहन सिंह ने बलिदान दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Two soldiers from Pauri and Almora Martyred During duty in Manipur
उत्तराखंड के जवान बलिदान - फोटो : x @easterncomd

विस्तार

मणिपुर के उखरुल में उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान अल्मोड़ा के वारंट अधिकारी बलवंत सिंह और पौड़ी के हवलदार चंद्र मोहन सिंह बलिदान हो गए। इस घटना में अन्य जवान घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार, नुंगशांग खोंग इलाके में सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे संदिग्ध उग्रवादियों ने अर्धसैनिक बल के काफिले पर गोलियां चलाईं। राज्य के गृह मंत्री गोविंददास ने सुरक्षा बलों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि यह घटना शांति और सद्भाव को बिगाड़ने वाली है।
विज्ञापन


इस बीच, कांगपोकपी जिले के थिंगखोंगजांग कुकी गांव पर रविवार शाम हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया, जिससे फिर से हिंसा भड़क उठी। हमले के बाद असम राइफल्स ने आधिकारिक बयान जारी कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: BKTC की कार्रवाई; आरोपी कर्मचारी नौटियाल निलंबित, तीन सदस्यीय समिति को सौंपी जांच

असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा और बल के सभी अधिकारियों एवं जवानों ने अल्मोड़ा के वारंट अधिकारी बलवंत सिंह और पौड़ी के हवलदार चंद्र मोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दोनों जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। बयान में कहा गया कि असम राइफल्स इस दुख की घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed