फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand :Two friends drowned in Gang nahar while taking selfie, police engaged in search

Uttarakhand: सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा, पैर फिसलने से गंग नहर में डूबे दो दोस्त, तलाश में जुटी पुलिस 

Fri, 18 Feb 2022 01:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Feb 2022 01:31 PM IST
सार

सुबह चार बजे मेरठ से कार से मसूरी जा रहे चार दोस्तों में से दो हादसे का शिकार हो गए। ऋषिकेश से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand :Two friends drowned in Gang nahar while taking selfie, police engaged in search
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गंगनहर किनारे सेल्फी ले रहे चार दोस्तों में से दो गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। दोनों को डूबते देख दो दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, हादसे के सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भरत (21) निवासी मोदीपुरम, मेरठ, संदीप (27) निवासी हवेली के पास, बागपत, अभिषेक जैन (21) निवासी चौहान एंक्लेव बागपत और राकेश (46) निवासी बड़ौत रोड, बागपत शुक्रवार की सुबह कार से मसूरी जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे वह रुड़की पहुंचे। यहां उन्होंने सोलानी पार्क के पास अपनी कार रोक दी।
विज्ञापन

 

अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूब गए युवा
चारों दोस्त कार से नीचे उतरकर गंगनहर किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इस बीच भरत और संदीप का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगे। अभिषेक और राकेश ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand : जिगर के टुकड़े का कत्ल करते समय मर गया पिता का दुलार, जिसने भी सुनी खबर सन्न रह गया


अपने दोस्तों को डूबते देख दोनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, पुलिस ने हादसे की सूचना दोनों के परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिजन रुड़की पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, परिजनों ने हादसे को संदिग्ध मानते हुए पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने की मांग की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी डीप कुमार ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही गंगनहर में डूबे युवकों की तलाश के लिए ऋषिकेश से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed