फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand two army soldier martyr in jammu kashmir kupwara

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों संग मुठभेड़ में शहीद हुए उत्तराखंड के दो जवान

Mon, 06 Apr 2020 02:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 06 Apr 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand two army soldier martyr in jammu kashmir kupwara
शहीद अमित अण्थवाल - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए। एक जवान पौड़ी का है और दूसरा जवान रुद्रप्रयाग जिले का है।

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जनपद के तिनसोली गांव निवासी जवान देवेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों संग हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरा शहीद जवान अमित अण्थवाल पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के कोला गांव का है। शहीद जवान दो बहनों का इकलौता भाई है। जवान की मां का नाम भगवती देवी और पिता का नाम नागेंद्र प्रसाद है। शहीद की जुलाई 2019 में सगाई हुई थी। अक्टूबर 2020 में शादी तय हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक

uttarakhand two army soldier martyr in jammu kashmir kupwara
शहीद देवेंद्र सिंह - फोटो : File Photo

रुद्रप्रयाग जनपद के तिनसोली गांव निवासी जवान देवेंद्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह पैरा मिलिट्री में थे। उनका परिवार ऋषिकेश में रहता है। जबकि माता-पिता गांव में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर गांव लाया जा रहा है। जहां मंदाकिनी नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed