देहरादून। चंद्रा पांडे की शानदार हैट्रिक की बदौलत उत्तराखंड ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट में एमपी को 5-0 से रौंद दिया।
कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले में चंद्रा पांडे ने पांचवें और आठवें मिनट में गोलकर उत्तराखंड को पहले क्वार्टर में 2-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में सीमा पटेल ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। तीसरे क्वार्टर में कामिनी धीमान ने गोल दागा और टीम को 4-0 से आगे कर दिया। अंतिम क्वार्टर में चंद्रा पांडेय ने एक और गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम को 5-0 से जीत दिला दी। मैच में गोल कीपर नर्गिस, संतोष रॉय, कामिनी धीमान, चंद्रा पांडे, मृदुला गुजराल ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। कोच राशिका सिद्दीकी और मैनेजर सतीश सार्की ने बताया कि पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही उत्तराखंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया है।