उत्तराखंडः पहाड़ से लेकर मैदान तक सफर हुआ मंहगा, 20 प्रतिशत तक हो सकती है बढ़ोतरी
- राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में किराया बढ़ोतरी के प्र्रस्तावों को मंजूरी
- पहाड़ों में डेढ़ रुपये तो मैदान में 1.05 रुपये प्रति किमी प्रति यात्री होगा किराया
- परिवहन निगम तय किराये में कर सकेगा 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी
- ई रिक्शा और किराये की बाइकों के लिए किराया नहीं किया गया तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक सफर अब और मंहगा हो गया है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में किराया बढ़ोतरी के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। एसटीए की बैठक में पर्वतीय मार्गों पर संचालित रोडवेज व निजी आपरेटर्स की बसों का किराया 1.50 रुपये प्रति किमी प्रति यात्री तय किया गया है। जबकि मैदानी इलाकों में 1.05 रुपये प्रति यात्री प्रति किमी होगा।
बैठक में सहमति बनी कि परिवहन निगम किराए में 20 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकेगा। जबकि निजी आपरेटर्स तय दर पर ही किराया वसूलेंगे। बैठक में राज्य भर में संचालित ई रिक्शा व किराए की मोटरसाइकिलों की दरें तय करने का प्रस्ताव पेश किया गया। लेकिन, यह दरें तय नहीं करने पर सहमति बनी। बैठक में अपर सचिव न्याय रितेश श्रीवास्तव, सचिव एसके सिंह, सदस्य अयाज हुसैन, रकित वालिया, सुंदर सिंह रावत उपस्थित थे।
पहली बार चारधाम की बसों का किराया तय
एसटीए ने पहली बार चारधाम के लिए संचालित बसों का किराया भी तय कर दिया। ऐसे में अब टूर आपरेटर्स तीर्थयात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूल पाएंगे। 20 से 30 सीटों वाली साधारण बसों में 50 रुपये, डीलक्स में 60 व वातानुकूलित बसाें में 70 प्रति किमी की दर से किराया लिया जाएगा।
मालभाड़े में कोई बदलाव नहीं
परिवहन सचिव एवं आयुक्त शैलेश बगौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में मालभाड़े में बढ़ोतरी को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। किराया निर्धारण समिति के प्रस्तावों को दरकिनार करते हुए एसटीए ने पुरानी दरों को ही लागू करने की बात कही। बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक मैदानी इलाकों में 29 पैसा प्रति क्विंटल प्रति किमी व पर्वतीय इलाकों में 44 पैसा प्रति क्विंटल प्रति किमी की दर से भाड़ा लिया जाएगा।
टैक्सी की कीमत के अनुसार किराया
बैठक में सिटी बसों, आटो, टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी करते हुए अब गाड़ी की कीमत के हिसाब से टैक्सी को चार श्रेणियों सामान्य, डीलक्स, लक्जरी व सुपर लक्जरी श्रेणी में बांटा गया। अलग अलग श्रेणी की टैक्सी के लिए अलग दरें निर्धारित कर दी गई हैं।
आटो का न्यूनतम किराया 50 रुपये
आटो संचालक पहले एक किमी के लिए 50 रुपये किराया लेंगे। उसके बाद प्रत्येक किमी पर 15 रुपये किराया वसूला जाएगा। वहीं रात के किराए में अप्रत्याशित वृद्धि की गई है। अब दिन की तुलना में रात में 25 की जगह 50 फीसदी अतिरिक्त किराया वसूला जा सकेगा।
नगर निगम/नगरपालिका क्षेत्र के बाहर किराया दरें
साधारण क श्रेणी - 105 पैसे/किमी/यात्री - 150 पैसे/किमी/यात्री
साधारण ख श्रेणी - मूल दर का 1.70 गुना - मूल दर का 1.70 गुना
वातानुकूलित सेवा
क श्रेणी - मूल दर का 1.25 गुना - मूल दर का 1.25 गुना
इंटेगर्ल कोच - मूल दर का 1.90 गुना - मूल दर का 1.90 गुना
सुपर इंटेगर्ल (वोल्वो)कोच - मूल दर का 3.00 गुना - मूल दर का 3.00 गुना
चारधाम व हेमकुंड यात्रा मार्ग पर विशेष/स्थाई परमिट बसों का किराया
सीटिंग क्षमता - वाहन श्रेणी - किराया रुपये/किमी) - प्रतीक्षा शुल्क(रुपये/किमी)
20 सीट तक - - 55
21 से 30 सीट - साधारण - 50 - 3500
- डीलक्स - 60 - 5000
- वातानुकूलित - 70 - 5500
31 से 45 सीट - साधारण - 60 - 5000
- डीलक्स - 65 - 6000
- वातानुकूलित - 75 - 7000
नोट: किराया दरें निजी क्षेत्र व रोडवेज बसों की मंजिली गाड़ियों के लिए है।