{"_id":"5d24a20c8ebc3e6cd2580b01","slug":"uttarakhand-transport-department-give-proposal-for-bus-entry-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम ने दिया उत्तराखंड की 450 बसों की दिल्ली में एंट्री से ना रोकने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम ने दिया उत्तराखंड की 450 बसों की दिल्ली में एंट्री से ना रोकने का प्रस्ताव
Tue, 09 Jul 2019 07:48 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 Jul 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली में उत्तराखंड रोडवेज की बसों का प्रवेश रोकने के मामले में उत्तराखंड ने सोमवार को प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव में मांग की गई कि उनकी बसों की दिल्ली में एंट्री न रोकी जाए। जिसके बाद जल्द समझौता होने की संभावना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज की करीब 450 बसों पर दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगने की संभावना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। इस कड़ी में सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के डीजीएम नेतराम ने दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
जिसके बाद दोनों राज्यों के बीच परस्पर जल्द समझौता होने की बात कही जा रही है। बता दें कि उत्तराखंड रोडवेज की करीब 450 बसे रोजाना दिल्ली जाती हैं। जिसमें रोजाना 25 से 30 हजार यात्री यात्रा करते हैं। अगर बसों का दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा तो उत्तराखंड की बसें दिल्ली बार्डर पर स्थित आनंद विहार बस अड्डे तक ही जा सकेंगी।
विज्ञापन