फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand transport corporation stopped operation of buses purchased from Tata company

एक और बस का लीवर टूटा, परिवहन निगम ने टाटा कंपनी से खरीदी बसों का संचालन रोका

Thu, 28 Nov 2019 11:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Nov 2019 11:26 AM IST
सार

  • सीआईआरटी से कराई जाएगी जांच, कंपनी के भुगतान पर भी रोक
  • जांच में खामियां पाए जाने पर कंपनी को लौटाई जाएंगी सभी नई बसें

विज्ञापन
uttarakhand transport corporation stopped operation of buses purchased from Tata company
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

टाटा कंपनी से परिवहन निगम के लिए खरीदी गई बसों के लीवर टूटने का सिलसिला जारी है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को एक और बस का लीवर टूट गया। लीवर टूटने की घटनाओं को गंभीरता को लेते हुए प्रबंध निदेशक ने प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ रोड ट्रांसपोर्ट (सीआईआरटी) को सौंपा गया है।

विज्ञापन


दूसरी ओर प्रबंध निदेशक ने टाटा कंपनी से खरीदी गई सभी नई बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि यदि जांच में खामियां उजागर होती हैं तो नई बसों को कंपनी को लौटाया जाएगा। उन्होंने कंपनी के भुगतान पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन


बता दें कि परिवहन निगम ने टाटा व अशोक लेलैंड से 300 नई बसें खरीदी हैं। टाटा ने बीएस-4 मॉडल की 150 बसों की आपूर्ति भी कर दी है। चौंकाने वाली बात इनमें से तीन बसों के गीयर लीवर टूट चुके हैं। निगम की सूचना पर कंपनी टूटे गीयर लीवर्स को बदल रही है और बसों की तकनीकी जांच भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ पर हादसों का खतरा


परिवहन निगम अधिकारियों को इस बात का डर सताने लगा है कि यदि पर्वतीय इलाकों में चढ़ाई के दौरान नई बसों का गीयर लीवर टूट गया तो इससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसी आशंकाओं को देखते हुए फिलहाल तमाम नई बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

 

प्रबंध निदेशक का कहना हैै कि सीआईआरटी के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जांच किए जाने तक फिलहाल बसों के संचालन पर रोक लगाई गई है। तकनीकी रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



नई बसों का गीयर लीवर टूटना गंभीर बात है। प्रकरण की सीआईआरटी के विशेषज्ञों से जांच करायी जा रही है। फिलहाल बसों के संचालन पर रोक लगाने के साथ ही वित्तीय भुगतान पर रोक लगा दी गई है। यदि जांच रिपोर्ट में खामियां उजागर होती है तो सभी बसों को कंपनी को लौटाया जाएगा।
- रणवीर सिंह चौहान, प्रबंध निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed