फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand transfer policy draft

तबादलों में 'जुगाड़बाजी' करने वालों कर कसेगा नकेल

Sat, 13 Sep 2014 04:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Sep 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand transfer policy draft

उत्तराखंड के दुर्गम में तबादला होने के बाद भी वहां जाने से कतराने और जुगाड़बाजी कर अपना ट्रांसफर रुकवाने की ‘प्रथा’ पर शासन के तेवर सख्त हो गए हैं।

विज्ञापन


शासन ने ऐसा ड्राफ्ट तैयार किया है जिसके लागू होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को जाना ही होगा। तबादले के बाद अपने मातहतों को रिलीव करने से रोकने वाले अफसरों पर भी गाज गिराने की तैयारी है।
विज्ञापन


कार्रवाई की जद में अब जिलाधिकारियों को भी लाया गया है। बृहस्पतिवार को शासन ने पांच डिप्टी कलक्टरों व पीडब्ल्यूडी के तीन दर्जन से ज्यादा अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद सख्ती के संकेत साफ संकेत दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत प्रमुख सचिव कार्मिक सुखबीर सिंह संधू ने बताया कि सीएम के निर्देश पर स्थानांतरण के प्रावधानों को और विस्तृत किया गया है।

नपेंगे तबादलों से दूसरों को बचाने वाले

uttarakhand transfer policy draft

शासन अब तबादलों को लेकर सख्त नजर आ रहा है। इस बाबत शासन ने एक वृहद नीति का ड्राफ्ट तैयार किया है।

इसके अनुसार अब दुर्गम की राह पकड़ने और पहाड़ चढ़ने से कतराने वाले अफसरों और कर्मचारियों को कड़ाई से तैनाती की जगह पर भेजा जाएगा।

अपने मातहतों को उन्हें रिलीव न करने वाले अफसरों की गर्दन भी नापने की तैयारी है। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को शासन ने पांच डिप्टी कलक्टरों व पीडब्ल्यूडी के तीन दर्जन से ज्यादा अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद सख्ती के संकेत दिए थे।

प्रमुख सचिव कार्मिक सुखबीर सिंह संधू ने बताया कि सीएम के निर्देश पर स्थानांतरण के प्रावधानों को और विस्तृत किया गया है।

स्थानांतरण के प्रावधानों में विस्तार

uttarakhand transfer policy draft

आदेश के बाद अपने कनिष्ठ को तत्काल रिलीव नहीं करने पर संबंधित डीएम के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई। रिलीव नहीं होने के लिए सिफारिश करने या रिलीव होकर नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल ज्वाइन नहीं करने वाले अफसर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई।

जिला कोषाधिकारी को निर्देश होंगे कि ट्रांसफर आर्डर मिलने के बाद वेतन निर्गत ना करे तबादला आदेश का समय, कार्यमुक्त और नई जगह ज्वाइनिंग देने का विवरण सर्विस रिकॉर्ड में शामिल होगा ताकि प्रमोशन के समय इसे देखा जा सके।

हर तीसरा अफसर तबादला रुकवाने का जुगाड़ करने लगता है। प्रावधान इसीलिए कड़े किए गए है। अब यदि किसी ने ऐसा किया तो विभागीय कार्रवाई झेलनी होगी।
- सुखबीर सिंह संधू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed