{"_id":"602553f28ebc3ee96a2d83ce","slug":"uttarakhand-traffic-inspector-assistant-and-superintendent-suspended-for-fake-ticket-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: यातायात निरीक्षक, सहायक और अधीक्षक निलंबित, कंडक्टर ने दिए थे 35 यात्रियों को फर्जी टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: यातायात निरीक्षक, सहायक और अधीक्षक निलंबित, कंडक्टर ने दिए थे 35 यात्रियों को फर्जी टिकट
Thu, 11 Feb 2021 09:28 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से रामनगर के बीच 35 फर्जी टिकट यात्री पकड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने यातायात निरीक्षक, सहायक निरीक्षक, यातायात अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, रामनगर डिपो के सहायक महाप्रबंधक और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को भी आरोप पत्र जारी किया गया है। दरअसल, नौ फरवरी को दिल्ली से रामनगर के बीच चेकिंग करते वक्त रोडवेज की बस यूके07पीए 4265 में 35 यात्री बिना टिकट पाए गए थे।
विज्ञापन
जब इनकी चेकिंग की गई तो पता चला कि कंडक्टर ने इन्हें फर्जी टिकट दिए हुए थे। बस पर तैनात विशेष श्रेणी के कंडक्टर गौरव रघुवंशी और ड्राईवर अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से ऑफ रोड कर सेवा से पृथक करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
इसी प्रकार, मार्ग चेकिंग में लापरवाही बरतने पर रामनगर डिपो के यातायात निरीक्षक आनंद कुमार, सहायक यातायात निरीक्षक नरेंद्र राम व तरसेम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा नैनीताल मंडल में तैनात यातायात अधीक्षक अनिल सैनी और नरेंद्र सिंह बिष्ट को भी अपनी ड्यूटी ठीक से न करने और लापरवाही बरतने पर एमडी रणवीर सिंह चौहान ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रामनगर डिपो में तैनात सहायक महाप्रबंधक और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को भी चार्जशीट जारी की गई है।