फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand: Traffic in Totaghati on Rishikesh-Badrinath highway will remain closed till 8th October

उत्तराखंड: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में आठ अक्टूबर तक बंद रहेगा यातायात  

Wed, 09 Sep 2020 07:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Sep 2020 07:53 PM IST
सार

  • जिला प्रशासन टिहरी ने एक बार फिर दी यातायात बंदी की अनुमति

विज्ञापन
Uttarakhand: Traffic in Totaghati on Rishikesh-Badrinath highway will remain closed till  8th October
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में पहाड़ कटान के लिए जिला प्रशासन टिहरी ने एक बार फिर यातायात बंदी की अनुमति दे दी है। जिला प्रशासन का आदेश बुधवार (9 सितंबर) से प्रभावी हो गया है। यहां एक माह (8 अक्टूबर) तक यातायात पूर्ण रुप से बंद रहेगा। 

विज्ञापन


बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऋषिकेश से करीब 45 किलोमीटर और श्रीनगर से करीब 60 किलोमीटर दूर तोताघाटी की समस्या खत्म नहीं हो रही है। यहां पहाड़ कटान के लिए पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से बार-बार यातायात बंदी की अनुमति मांगी जा रही है।
विज्ञापन


इसके बावजूद आज तक काम नहीं निपट पाया है। पीडब्लूडी ने पिछले दिनों जिला प्रशासन से अवशेष कटान के लिए एक माह की अनुमति मांगी थी, जिस पर डीएम टिहरी मंगेश घिल्डियाल ने एसडीएम कीर्तिनगर, भूवैज्ञानिक और पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ही विभागों ने यहां कटिंग के दौरान यातायात बंद करने की संस्तुति की। विभागों का मानना है कि यदि आवाजाही चालू रखी गई, तो दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए यातायात को डायवर्ट करना उचित रहेगा।

कौड़ियाला से देवप्रयाग के बीच होगा काम

विभागों की संस्तुति के आधार पर डीएम ने तीसरी बार तोताघाटी में पहाड़ कटान के लिए कौड़ियाला (किमी 266) से देवप्रयाग (किमी 296) के मध्य एक माह के लिए यातायात बंदी की अनुमति दे दी।

रूट डायवर्ट होने की वजह से टिहरी में डैम टॉप को वाहनों के आवागमन के लिए 24 घंटे खुला रखने को सीआईएसएफ को भी निर्देश दिए गए हैं। तोताघाटी में पहाड़ कटान के लिए अभी तक तीन बार यातायात बंदी की अनुमति मिल चुकी है।

तोताघाटी में 50 मीटर ऊपर से पहाड़ का कटान किया जा रहा है। मलबा गिरने और दीवार क्षतिग्रस्त होने से सड़क बहुत संकरी हो गई है। यहां सिर्फ 1.7 किलोमीटर पैच में चौड़ीकरण काम बचा हुआ है। ठेकेदार ने इसे एक माह में पूरा करने की बात कही है। रूट डायवर्ट करने के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। डीएन द्विवेदी, सहायक अभियंता पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed