{"_id":"5efda1653ad19930984afaa6","slug":"uttarakhand-tourism-minister-sought-investment-agreement-of-chines-tourism-companies-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : चीन की कंपनियों के निवेश करार का मांगा ब्योरा, पर्यटन मंत्री ने सचिव को दिए निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : चीन की कंपनियों के निवेश करार का मांगा ब्योरा, पर्यटन मंत्री ने सचिव को दिए निर्देश
Thu, 02 Jul 2020 02:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
सतपाल महाराज
- फोटो : file photo
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए चीन की कंपनियों के साथ करार को लेकर सचिव से पूरा ब्योरा मांगा है। प्रदेश में रोपवे और पर्यटन के अन्य कार्यों में चीन की कंपनियों की ओर से भी सरकार को निवेश का प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन
भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में 15 जून को हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 सैनिकों की शहादत के बाद पूरे चीन के खिलाफ देश में जबरदस्त गुस्सा है। चीन को सबक सिखाने के लिए जहां एक ओर केंद्र सरकार राजनीतिक, कूटनीतिक और आर्थिक रूप से घेरने में लगी है।
विज्ञापन
वहीं, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव से पर्यटन क्षेत्र में चल रहे ऐसे सभी कार्यों की जानकारी मांगी है, जिनका करार चीन की कंपनियों से हुआ है। बता दें कि प्रदेश में रोपवे समेत टिहरी झील में पर्यटन संबंधित कार्यों के लिए चीन की कंपनियों ने प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री महाराज ने सचिव दिलीप जावलकर को निर्देश दिए कि पर्यटन के तहत जितने भी कार्यों का करार चीन की कंपनियों से हुआ है, जल्द उन सबका पूरा ब्योरा दिया जाए।