{"_id":"6156fc988ebc3e965872a9f4","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-01-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हिमस्खलन की चपेट में आया नौसेना का दल और पौड़ी पहुंचे राजनाथ सिंह, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हिमस्खलन की चपेट में आया नौसेना का दल और पौड़ी पहुंचे राजनाथ सिंह, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Fri, 01 Oct 2021 05:54 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 01 Oct 2021 05:54 PM IST
सार
उत्तराखंड के माउंट त्रिशूल के आरोहण के लिए गया नौसेना का दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पौड़ी जिले में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ धाम के लिए आज शुक्रवार से हवाई सेवा शुरू हो गई है। वहीं, एक समान पेंशन व अन्य लंबित मांगों को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को राजधानी देहरादून में अनोखा प्रर्दशन किया। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: माउंट त्रिशूल आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आया नौसेना का दल, छह लोग लापता
उत्तराखंड के माउंट त्रिशूल के आरोहण के लिए गया नौसेना का दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। इसके कारण पांच पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये माउंट त्रिशूल के आरोहण के दौरान हिमस्खलन आने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे पौड़ी, कहा- आखिरी ओवर में उतरे धामीजी काफी ‘धाकड़ बल्लेबाज’
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान राजनाथ सिंह ने पौड़ी जिले में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं, सीएम धामी ने भी कई घोषणाएं की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड मौसम: देहरादून में छाए बादल, पर्वतीय इलाकों में आज भी भारी बारिश के आसार
कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में अगले 24 घंटे के भीतर फिर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने कुछ इलाकों में भारी ओलावृष्टि के साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ धाम के लिए आज से हेली सेवा शुरू, यहां करें आवेदन और इतना रहेगा किराया
केदारनाथ धाम के लिए आज शुक्रवार से हवाई सेवा शुरू हो गई है। हेली सेवा संचालित करने के लिए डीजीसीए की अनुमति मिल गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: अपनी मांगों को लेकर मुखर हुए राज्य आंदोलनकारी, महिला ने पेड़ पर चढ़कर किया प्रदर्शन, तस्वीरें
एक समान पेंशन व अन्य लंबित मांगों को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को राजधानी देहरादून में अनोखा प्रर्दशन किया। इस दौरान कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारियों ने धरना भी किया। वहीं तड़के चार बजे कुछ आंदोलनकारी पेड़ और भवन की छत पर चढ़ गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...