{"_id":"60cded928ebc3e343612abf1","slug":"uttarakhand-top-5-news-19-june-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : मूसलाधार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर और 24 घंटे में मिले 220 नए संक्रमित, पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : मूसलाधार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर और 24 घंटे में मिले 220 नए संक्रमित, पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...
Sat, 19 Jun 2021 06:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 19 Jun 2021 06:52 PM IST
सार
उत्तराखंड में मानसून शुरुआत से ही खौफनाक रूप दिखा रहा है। कई घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार की रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से शनिवार को उत्तराखंड की नदियां उफान पर आ गईं। ऋषिकेश, हरिद्वार सहित नदियों के किनारें बसे इलाकों के लोगों के मन में दहशत पैदा हो गई है। वहीं शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 220 नए मामले सामने आए हैं।
उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, ऋषिकेश में कई घाट डूबे
उत्तराखंड में मानसून शुरुआत से ही खौफनाक रूप दिखा रहा है। कई घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं। बरसाती नालों में भी पानी बढ़ गया है। ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। जिस कारण अलर्ट जारी किया गया है। गंगा, गोरी, शारदा, अलकनंदा, मंदाकिनी और नंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा हाईवे सहित कई मार्ग बंद हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
हरिद्वार : 2013 के बाद पहली बार गंगा का जलस्तर चार लाख क्यूसेक
पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश से शनिवार को गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया। वर्ष 2013 की आपदा के बाद पहली बार गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने से तीन लाख 92 हजार 404 क्यूसेक तक पहुंच गया।

उत्तराखंड : ऋषिकेश में फिर भगवान शिव को छू रही गंगा
ऋषिकेश में गंगा घाट डूब गए हैं। गंगा नदी एक बार फिर भगवान शिव की मूर्ति को छूकर बह रही है। बता दें कि ऐसा दृश्य 2013 में आई केदारनाथ आपदा में देखा गया था। हरिद्वार में भी गंगा उफान पर है।

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 220 नए संक्रमित मिले, 5 की मौत
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 220 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 5 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 217 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। अल्मोड़ा में 24, बागेश्वर में 1, चमोली में 1, चंपावत में 3, देहरादून में 94, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 17, पौड़ी में 9, पिथौरागढ़ में 1, रुद्रप्रयाग में 7, टिहरी में 21, ऊधमसिंह नगर में 14 और उत्तरकाशी में 8 मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड : प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा देगी चुनावी रणनीति को धार
भाजपा का अब हर कदम उपचुनाव व विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर उठेगा। सेवा ही संगठन से जुड़े कार्यों से लेकर सरकार के कामकाज जनता के सामने लाने तक, हर अभियान पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने के मकसद से जोर पकड़ेगा।