फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand : three years of trivendra government

उत्तराखंडः तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर जिलों में जाकर सीएम परखेंगे विकास कार्यों की हकीकत 

Wed, 05 Feb 2020 08:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Feb 2020 08:03 PM IST
सार

  • त्रिवेंद्र सरकार शुरू करेगी ‘जिला समीक्षा एवं जिला प्रवास कार्यक्रम’ 
  • प्रभारी मंत्री, सचिव, सभी विधायक, जिला एवं ब्लाक प्रमुख रहेंगे मौजूद  

विज्ञापन
uttarakhand :  three years of trivendra government
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

त्रिवेंद्र सरकार तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिला समीक्षा एवं जिला प्रवास कार्यक्रम शुरू करेगी। इसके तहत मुख्यमंत्री हर जिले में जाकर वहां चल रहे विकास कार्यों को परखेंगे। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री और सचिव के अलावा विधायक और जिपं अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री प्रत्येक जिले के मुख्यालय में प्रवास करेंगे। दिन में दूरदराज स्थलों में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी कार्यालयों में अचानक पहुंच कर कामकाज का निरीक्षण करेंगे। रात में जिला मुख्यालय पर ही ठहरेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों, छात्रों, शिल्पकारों, किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, व्यवसायी वर्ग एवं युवा वर्ग के साथ भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। जनपद मुख्यालयों पर विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों के साथ जिलाधिकारी व जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के दौरान सामने आने वाली जन समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री संबंधित विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले तीन वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने राज्य के विकास के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ प्रभावी पहल की है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर क्षेत्र में विकास योजनाएं शुरू की गई हैं। यह कार्यक्रम राज्य के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की उम्मीदों के अनुरूप योजनाओं के निर्माण में भी इससे मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed