फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Three Ias Transfer, Ashish kumar srivastava become Dehradun new DM

उत्तराखंड: आशीष श्रीवास्तव बने देहरादून के डीएम, रविशंकर को दिया हरिद्वार का चार्ज

Fri, 31 Jan 2020 07:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Jan 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Three Ias Transfer, Ashish kumar srivastava become Dehradun new DM
देहरादून के नए डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

शासन ने शुक्रवार को दो जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए। अपर सचिव मुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष एमडीडीए और सीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून आशीष श्रीवास्तव को जिलाधिकारी देहरादून का भी चार्ज दे दिया गया है। जिलाधिकारी देहरादून सी रविशंकर को हरिद्वार का जिलाधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


आईएएस आशीष श्रीवास्तव से पुराना कोई भी चार्ज हटाए बिना, उन्हें डीएम देहरादून का चार्ज देकर हेवीवेट कर दिया गया है। वहीं, दून के जिलाधिकारी सी रविशंकर को दीपेंद्र चौधरी की जगह हरिद्वार भेजा गया है। दीपेंद्र ने व्यक्तिगत कारणों से जिलाधिकारी का पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, उन्हें अब कोई चार्ज नहीं दिया गया है। वहीं, अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही शासन स्तर पर व्यापक फेरबदल होगा।
विज्ञापन


 अगली तबादला सूची में आशीष श्रीवास्तव की जगह वीसी एमडीडीए और सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज किसी अन्य अधिकारी को मिल सकता है। दो वर्ष से एक ही विभाग देख रहे कुछ सचिवों के प्रभारों में बदलाव होना है। इसके अलावा संभावना है कि कुंभ मेले के लिए तैनात कुछ अधिकारियों को भी बदला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी डीपीसी के लिफाफे खुले, सचिवालय में नौ को प्रमोशन

उत्तराखंड सचिवालय के नौ अधिकारियों को प्रमोशन की सौगात मिली है। कोर्ट केस के चलते डीपीसी होने के बाद ये लिफाफे नहीं खुल पाए थे। शुक्रवार को सचिवालय प्रशासन विभाग ने पदोन्नति आदेश जारी कर दिए। उनकी तैनाती के आदेश के अलग से होंगे।

जारी आदेश के मुताबिक, पांच अनुभाग अधिकारियों को अनुसचिव बनाया गया है, जबकि चार अनुसचिवों को उपसचिव पद पर पदोन्नति मिली है। अनुसचिव बने अनुभाग अधिकारियों में अंबिका वशिष्ठ, अनिल काला, राजीव तिवारी, नरेंद्र सिंह रावत और दिव्यांग श्रेणी में हरि सिंह शामिल हैं।

अनसुचिव गजेंद्र सिंह कफलिया, धीरेंद्र कुमार सिंह, अर्पण कुमार राजू, अनिल जोशी और शिवेंद्र नारायण सिंह को भी उपसचिव पद पर पदोन्नति मिली है। इन सभी अधिकारियों की डीपीसी काफी पहले हो गई थी। लेकिन आदेश लटक गए। सभी आदेश सुप्रीम कोर्ट में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर पारित होने वाले आदेश के अधीन किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed