फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Threat to hoist Khalistani flags at G-20 summit In Ramnagar CM Dhami Update

Uttarakhand: जी-20 समिट में खालिस्तानी झंडे फहराने की धमकी, सीएम धामी बोले अलर्ट मोड पर है प्रशासन

Mon, 27 Mar 2023 10:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Mar 2023 10:01 PM IST
सार

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रिकॉर्डेड कॉल के जरिये जी-20 बैठक के दौरान खालिस्तान समर्थन के झंडे लगाने की धमकी थी। इस धमकी के बाद समूचे पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया।

विज्ञापन
Uttarakhand: Threat to hoist Khalistani flags at G-20 summit In Ramnagar CM Dhami Update
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के रामनगर में मंगलवार से शुरू होने वाले जी-20 कार्यक्रम से पहले खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसे लेकर सभी को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी इस प्रकार की चीजें हैं, उन्हें प्रशासन देख रहा है। बता दें कि प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रिकॉर्डेड कॉल के जरिये जी-20 बैठक के दौरान खालिस्तान समर्थन के झंडे लगाने की धमकी थी। इस धमकी के बाद समूचे पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया। मुख्यमंत्री ने भी इस संबंध में गृह और पुलिस विभाग से रिपोर्ट ली है।
विज्ञापन


G-20 Summit Uttarakhand: रामनगर में मंगलवार से शुरू होगी समिट, इन बिंदुओं पर होगी भारत की प्राथमिकताएं
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जी-20 के कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने तीन-तीन बैठकें उत्तराखंड को दीं। रामनगर में राउंड द टेबल बैठक हो रही है। यह बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस आयोजन से प्रदेश को देश दुनिया की पहचान मिलेगी। संपूर्ण विश्व भारत के साथ उत्तराखंड को भी जानेगा।

सीएम के बाद अब मंत्री को मिली जी 20 सम्मेलन में न जाने की धमकी

समाज कल्याण मंत्री चंदनराम दास ने कहा खालिस्तान के नाम पर उन्हें दो बार इसमें शामिल न होने की धमकी मिली है। कहा कि न सिर्फ उन्हें बल्कि मुख्यमंत्री और कुछ मीडिया कर्मियों को भी रिकॉर्डेड मैसेज से इस तरह की धमकी मिली है।

रिकॉर्डेड मैसेज के माध्यम से मिली धमकी में उन्हें कहा गया कि रामनगर क्षेत्र खालिस्तान का है। वह जी 20 सम्मेलन में शामिल न हों। जिस नंबर से कॉल आई उस नंबर की आईडी अर्चना चौहान नाम की महिला की है। समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक और एसएसपी को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीएम व सीएस लेंगे भाग

मंगलवार से शुरू हो रही जी-20 के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु भाग लेंगे। इनके अलावा कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार के कुछ प्रमुख अधिकारी भी रामनगर के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed