फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Tehri News leopard Killed three year old child while playing in courtyard dead body Recovered

Tehri News: भाई बहनों के साथ आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम को उठाकर ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला शव

Sun, 29 Sep 2024 07:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Sep 2024 07:36 PM IST
सार

Uttarakhand News: बच्चा अपने भाई बहनों के साथ आंगन में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उसपर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Tehri News leopard Killed three year old child while playing in courtyard dead body Recovered
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी में ग्राम पंचयात पूर्वाल में घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को गुलदार उठा कर ले गया और अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान संजय तिवारी ने बताया की राज(03) अपने भाई बहनों के साथ आंगन में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उसपर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। उसकी मां ने जब काफी देर खोजबीन की तो मासूम का पता नहीं चला,जिसके बाद आसपास के लोग वहां आ गए।

विज्ञापन

Roorkee: दर्दनाक...सड़क के गड्ढे में गिरी बाइक से छलककर ई-रिक्शा चालक के चेहरे पर गिरा तेजाब, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने देखा कि घर के पीछे के रास्ते में खून के धब्बे थे। जिसके बाद डान गेरा तोक में झाड़ियों में बच्चे का शव मिला।  ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया की वन विभाग की टीम मोके पर पौहंच गई। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed