फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Tehri Chamba News Geological survey will be done in landslide affected area

Chamba Landslide: भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का होगा भू-वैज्ञानिक सर्वे, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा

Tue, 22 Aug 2023 06:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Aug 2023 06:17 PM IST
सार

Uttarakhand Landslide News: चंबा पुलिस थाना के पास सोमवार दोपहर टैक्सी स्टैंड पर पहाड़ी से भूूस्खलन हो गया था। इस दौरान मलबे की चपेट में आकर पांच लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Tehri Chamba News Geological survey will be done in landslide affected area
भूस्खलन क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि चंबा-नई टिहरी मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के समीप हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे कराया जाएगा। भूस्खलन के आस-पास स्थित चार घरों में रह रहे सात परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। जबकि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे का भुगतान किया गया है। 

विज्ञापन


Chamba Landslide: देर रात एक और शव बरामद, पहाड़ी से गिरे मलबे में जिंदा दफन हो गए पांच लोग

विज्ञापन

चंबा के यह परिवार हुए शिफ्ट

चंबा के पास हुए भूस्खलन के आसपास निवासरत कीर्ति सिंह बिष्ट, दिवान सिंह राणा, बलवीर सिंह रावत, गुड्डी तिवाड़ी, जितेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र सिंह नेगी साजप सिंह गुनसोला आदि को प्रशासन से सुरक्षा की दृष्टि नोटिस जारी कर दूसरे स्थान पर शिफ्ट होने के लिए कहा था। प्रशासन के नोटिस के बाद सभी सात परिवार अपने रिस्तेदारों के यहां शिफ्ट हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया भूस्खलन स्थल का निरीक्षण

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने टीएचडीसी और बीआरओ के अधिकारियों से भू-वैज्ञानिकों से सर्वे कराने को टीम मौके पर बुलाई। विधायक के निर्देश पर टीएचडीसी के डीजीएम एके चमोली और बीआरओ के सहायक अभियंता सुशील गुलहाटी ने चंबा पहुंचकर भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed