फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Teachers who consistently give bad results will be compulsory retired

उत्तराखंडः लगातार खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त

Fri, 01 Nov 2019 02:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Nov 2019 02:01 PM IST
सार

  • शिक्षा निदेशालय ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल से मांगी रिपोर्ट 
  • 65 हजार शिक्षक एवं कर्मचारियों वाले विभाग में इससे हड़कंप

विज्ञापन
Uttarakhand: Teachers who consistently give bad results will be compulsory retired
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शिक्षा विभाग में पिछले कुछ वर्षों से लगातार खराब रिजल्ट देने वाले और बगैर सूचना के छुट्टी पर रहने वाले शिक्षकों की छुट्टी होने वाली है। शिक्षा निदेशालय की ओर से गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल से इन शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


50 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले इन शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से हर जनपद से इस तरह के शिक्षकों की रिपोर्ट मांगे जाने से 65 हजार शिक्षक एवं कर्मचारियों  वाले विभाग में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन

 

गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर इस तरह के शिक्षकों की सूची मांगी गई है। अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक मंडल के समस्त जनपदों से 20 नवंबर तक इन शिक्षकों की सूची मांगी गई है। अधिकारियों को शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्पष्ट संस्तुति के साथ रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। 

अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए समस्त जनपदों से रिपोर्ट मांगी गई है। नियुक्ति अधिकारियों के स्तर से इस तरह के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है।
-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक 

कुमाऊं मंडल में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 27 सहायक अध्यापकों की सेवाएं पूर्व में ही समाप्त की जा चुकी हैं। इसके अलावा कुछ प्रवक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है।
-मुकुल कुमार सती, अपर निदेशक कुमाऊं मंडल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed