{"_id":"5aa2098d4f1c1ba9758b46a1","slug":"uttarakhand-teacher-song-perform-in-front-of-pm-modi-and-france-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि के शिक्षक के गीत को PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के सामने गुनगुनाएंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि के शिक्षक के गीत को PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के सामने गुनगुनाएंगे बच्चे
चंदन बंगारी / अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
DN Bhatt with students
- फोटो : amar ujala
स्वच्छ भारत अभियान के लिए नैनीताल के शिक्षक डॉ. डीएन भट्ट की कलम से लिखा गया ‘स्वच्छता गीत’ एक बार फिर से वाराणसी में गूंजेगा। छह मिनट 17 सेकेंड की इस प्रस्तुति के साथ ही नैनीताल जिले की उपलब्धियों में एक और बड़ा तमगा जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
इस बार इस गीत की प्रस्तुति कथक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सामने दी जाएगी। गीत को जो पांच बच्चे अपनी आवाज देंगे वे भी नैनीताल जिले के ही हैं। यह सब 12 मार्च को वाराणसी के ऐतिहासिक राजघाट पर उस समय होगा, जब दोनों देशों के प्रमुख गंगा में नाव पर सवार रहेंगे। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की उपनिदेशक वंदना चौहान ने डॉ. भट्ट को इसके लिए बुलावा भेजा है।
विज्ञापन
हर अंतरा में स्वच्छ भारत की अवधारणा
हल्द्वानी के उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत शिक्षक और रंगकर्मी डॉ. देवकी नंदन भट्ट की ओर से लिखे गए गीत की खासियत है कि इसमें प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की सारी अवधारणाएं हर अंतरे में पिरोई गई हैं। गीत में नदियों की सफाई, भोजन से पहले साबुन से हाथ धोना, योग करने, खुले में शौच नहीं करने, पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने, पौधरोपण आदि विषयों पर जोर दिया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज भौर्सा (भीमताल) में कार्यरत शिक्षक डॉ. हरीश जोशी ने गीत को संगीतबद्ध किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
इन बच्चों की आवाज सुनेगा देश
students
- फोटो : amar ujala
वाराणसी में गाए जाने वाले गीत को नैनीताल जिले के पांच बच्चे अपनी आवाज देंगे। इनमें हल्द्वानी के विभिन्न स्कूल में पढ़ने वाले चेतन भट्ट, गौरांशी जोशी, दीपिका जोशी, अभय मेहरा और नवेंदु जोशी शामिल हैं।
इस तरह चयन हुआ गीत का
शिक्षक डॉ. देवकी नंदन भट्ट के गीत की प्रस्तुति बीती 21-22 फरवरी को वाराणसी में केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा के सामने ‘रस बनारस महोत्सव’ के दौरान दी गई थी। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के सामने इस गीत की प्रस्तुति दिलाने की बात कही थी।
12 मार्च को वाराणसी में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति के साथ इस गीत को देश के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। वाराणसी के आठ स्कूलों की सौ छात्राएं कथक के जरिये प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के समक्ष गीत की प्रस्तुति देंगी। शिक्षक डॉ. हरीश चंद्र जोशी और गीत गाने वाले सभी बच्चों को भी संस्कृति मंत्रालय ने आमंत्रित किया है। आयोजन में शिरकत करने के लिए शुक्रवार को वाराणसी रवाना होंगे।
- डॉ. देवकी नंदन भट्ट, शिक्षक और रंगकर्मी (भौर्सा)
इस तरह चयन हुआ गीत का
शिक्षक डॉ. देवकी नंदन भट्ट के गीत की प्रस्तुति बीती 21-22 फरवरी को वाराणसी में केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा के सामने ‘रस बनारस महोत्सव’ के दौरान दी गई थी। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के सामने इस गीत की प्रस्तुति दिलाने की बात कही थी।
12 मार्च को वाराणसी में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति के साथ इस गीत को देश के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। वाराणसी के आठ स्कूलों की सौ छात्राएं कथक के जरिये प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के समक्ष गीत की प्रस्तुति देंगी। शिक्षक डॉ. हरीश चंद्र जोशी और गीत गाने वाले सभी बच्चों को भी संस्कृति मंत्रालय ने आमंत्रित किया है। आयोजन में शिरकत करने के लिए शुक्रवार को वाराणसी रवाना होंगे।
- डॉ. देवकी नंदन भट्ट, शिक्षक और रंगकर्मी (भौर्सा)
क्षेत्रीय भाषाओं में भी अनुवाद और रिकॉर्ड होगा गीत
doordarshan
संस्कृति मंत्रालय गीत को तेलगू, कन्नड़, तमिल, मलियाली, उड़िया, बांग्ला, मराठी, पंजाबी, कश्मीरी सहित सभी क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद कर रिकॉर्ड कराएगा। इस गीत का प्रसारण जल्द ही दूरदर्शन पर किया जाएगा। डॉ. भट्ट ने बताया कि प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सोनल मानसिंह के निर्देशन में दूरदर्शन के लिए गीत का फिल्मांकन होगा। गीत की धुन बाल मनोविज्ञान को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
यह है गीत
कूड़ा-कचरा साफ करेंगे बापू हम।
बीमारी को हाफ करेंगे बापू हम।
गांव-गली अपनी भी चमचम चमकेगी,
ये सब अपने आप करेंगे बापू हम।
कहना है लोगों ने कुछ तो कहना है,
कहा सुना सब माफ करेंगे बापू हम।
योग करेंगे, रोग हरेंगे, रोज सुबह
मंत्र यही नित जाप करेंगे बापू हम।
कहना है लोगों ने कुछ तो कहना है,
कहा सुना सब माफ करेंगे बापू हम।
कूड़ा-कचरा साफ करेंगे बापू हम...
खुली जगह में शौच नहीं करने देंगे
कैसे ऐसा पाप करेंगे बापू हम
गांव गली अपनी भी चमचम चमकेगी,
ये सब अपने आप करेंगे बापू हम।
कूड़ा कचरा साफ करेंगे बापू हम...
सदियों से मां गंगा गंदी की हमने,
गंगा का उद्धार करेंगे बापू हम।
गांव गली अपनी भी चमचम चमकेगी,
ये सब अपने आप करेंगे बापू हम।
कूड़ा कचरा साफ करेंगे बापू हम...
भोजन से पहले सब साबुन से धोकर,
पावन अपने हाथ करेंगे बापू हम।
कहना है लोगों ने कुछ तो कहना है,
कहां सुना सब माफ करेंगे बापू हम।
कूड़ा कचरा साफ करेंगे बापू हम...
क्लीन करेंगे, ग्रीन करेंगे, भारत मां,
पॉलिथीन विहीन करेंगे बापू हम।
गांव गली अपनी भी चमचम चमकेगी,
ये सब अपने आप करेंगे बापू हम।
कूड़ा कचरा साफ करेंगे बापू हम...
प्रधानमंत्री का संदेश, स्वच्छ रहेगा अपना देश,
कोना-कोना साफ करेंगे बापू हम।
गांव गली अपनी भी चमचम चमकेगी,
ये सब अपने आप करेंगे बापू हम।
कूड़ा कचरा साफ करेंगे बापू हम।
यह है गीत
कूड़ा-कचरा साफ करेंगे बापू हम।
बीमारी को हाफ करेंगे बापू हम।
गांव-गली अपनी भी चमचम चमकेगी,
ये सब अपने आप करेंगे बापू हम।
कहना है लोगों ने कुछ तो कहना है,
कहा सुना सब माफ करेंगे बापू हम।
योग करेंगे, रोग हरेंगे, रोज सुबह
मंत्र यही नित जाप करेंगे बापू हम।
कहना है लोगों ने कुछ तो कहना है,
कहा सुना सब माफ करेंगे बापू हम।
कूड़ा-कचरा साफ करेंगे बापू हम...
खुली जगह में शौच नहीं करने देंगे
कैसे ऐसा पाप करेंगे बापू हम
गांव गली अपनी भी चमचम चमकेगी,
ये सब अपने आप करेंगे बापू हम।
कूड़ा कचरा साफ करेंगे बापू हम...
सदियों से मां गंगा गंदी की हमने,
गंगा का उद्धार करेंगे बापू हम।
गांव गली अपनी भी चमचम चमकेगी,
ये सब अपने आप करेंगे बापू हम।
कूड़ा कचरा साफ करेंगे बापू हम...
भोजन से पहले सब साबुन से धोकर,
पावन अपने हाथ करेंगे बापू हम।
कहना है लोगों ने कुछ तो कहना है,
कहां सुना सब माफ करेंगे बापू हम।
कूड़ा कचरा साफ करेंगे बापू हम...
क्लीन करेंगे, ग्रीन करेंगे, भारत मां,
पॉलिथीन विहीन करेंगे बापू हम।
गांव गली अपनी भी चमचम चमकेगी,
ये सब अपने आप करेंगे बापू हम।
कूड़ा कचरा साफ करेंगे बापू हम...
प्रधानमंत्री का संदेश, स्वच्छ रहेगा अपना देश,
कोना-कोना साफ करेंगे बापू हम।
गांव गली अपनी भी चमचम चमकेगी,
ये सब अपने आप करेंगे बापू हम।
कूड़ा कचरा साफ करेंगे बापू हम।