फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Teacher Lockout directorate due to 35 demands government ready to take action if teachers insist

Uttarakhand: प्रदेशभर के शिक्षकों ने की निदेशालय में तालाबंदी, अड़ियल रवैये पर सरकार कार्रवाई के लिए तैयार

Mon, 06 Nov 2023 11:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Nov 2023 11:56 AM IST
सार

चार अगस्त को विभाग के साथ जो समझौता हुआ था। उसके मुताबिक एक भी शासनादेश नहीं हुआ। उधर, शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत शिक्षकों की मांगों के संबंध में फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Teacher Lockout directorate due to 35 demands government ready to take action if teachers insist
शिक्षकों ने की तालाबंदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

पदोन्नति और यात्रा अवकाश बहाल करने सहित 35 सूत्री मांगों के लिए आंदोलनरत शिक्षकों ने निदेशालय में तालाबंदी शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक, काम करने से रोकने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

उधर, शिक्षकों का कहना है, वे किसी भी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा, देखना यह है कि विभाग कितने शिक्षकों पर कार्रवाई करता है। एक भी शिक्षक पर कार्रवाई हुई तो राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के मुताबिक, संगठन से जुड़े शिक्षकों की मांगों के लिए विभाग के मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहमति बनी थी, इसके बाद भी इस पर अमल नहीं हुआ। इससे प्रदेशभर के शिक्षकों में नाराजगी है। प्रदेश के कई जिलों के शिक्षक सोमवार को सुबह शिक्षा निदेशालय पहुंचकर तालाबंदी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई झेलने के लिए तैयार
कहा, जो विभाग की किसी भी तरह की कार्रवाई झेलने के लिए तैयार हैं। संगठन के प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र पैन्युली बताते हैं कि चार अगस्त को विभाग के साथ जो समझौता हुआ था। उसके मुताबिक एक भी शासनादेश नहीं हुआ। शिक्षक अब तक शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन करते आए हैं। यदि विभाग ने किसी शिक्षक के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई की तो शिक्षक उग्र आंदोलन करेंगे। उधर, शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत शिक्षकों की मांगों के संबंध में फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

विभाग शिक्षकों की मांगों के प्रति गंभीर है, उनकी पदोन्नति का मामला कोर्ट में है। पदोन्नति से रोक हटे इसके लिए शासन की ओर से ट्रिब्यूनल में शपथपत्र दाखिल किया जा रहा है। सहायक अध्यापक एलटी के अंतरमंडलीय तबादलों के मामले में कार्मिक विभाग से रोक है। जल्द ही विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में बैठक कर इस मसले को सुलझा लिया जाएगा। -बंशीधर तिवारी, शिक्षा महानिदेशक

ये भी पढ़ें...Badrinath Dham: भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं डिंपल यादव, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

शिक्षकों की कुछ प्रमुख मांगे

प्रधानाचार्य के शत प्रतिशत पदों को पदोन्नति से भरा जाए।

पुरानी पेंशन बहाल की जाए।

वेतन विसंगति को दूर किया जाए।

सीबीएसई से संबद्ध अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed