फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand STF Arrests Mumbai Journalist J Dey murder Killer Deepak Sisodia from Kumaon

उत्तराखंड: मुंबई के पत्रकार जेडे के हत्यारे को एसटीएफ ने कुमाऊं से किया गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार

Mon, 18 Sep 2023 12:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Sep 2023 12:21 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: पुलिस ने हल्द्वानी में दीपक पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। साथ ही नैनीताल पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी रखा था।

विज्ञापन
Uttarakhand STF Arrests Mumbai Journalist J Dey murder Killer Deepak Sisodia from Kumaon
पत्रकार जेडे का हत्यारा दीपक सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में पत्रकार जेडे के हत्यारे दीपक सिसोदिया को सोमवार को एसटीएफ ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सिसोदिया छोटा राजन गैंग का गुर्गा है। दीपक सिसोदिया को वर्ष 2011 में मुंबई में मिड डे अखबार के पत्रकार जेडे की हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारवास की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन


गोपेश्वर : चालक को आई झपकी, सड़क से उतरकर बोल्डरों में अटकी कार, बदरीनाथ जा रहे थे मूक-बधिर तीर्थ यात्री

विज्ञापन

जनवरी में पैरोल पर आया था बाहर

इसके बाद सजायाफ्ता दीपक पिछले साल जनवरी में पैरोल पर बाहर आकर हल्द्वानी में छिप गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस भी उसकी खोज में यहां पहुंची थी, लेकिन वह यहां नहीं मिला था। पुलिस ने हल्द्वानी में दीपक पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। साथ ही नैनीताल पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी रखा था। सोमवार को एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed