{"_id":"686d3a51476d61431a086392","slug":"uttarakhand-state-tax-department-action-against-iron-trading-firm-gst-theft-of-5-crore-detected-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: आयरन ट्रेडिंग फर्म पर राज्य कर विभाग की कार्रवाई, पांच करोड़ की GST चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: आयरन ट्रेडिंग फर्म पर राज्य कर विभाग की कार्रवाई, पांच करोड़ की GST चोरी पकड़ी
Tue, 08 Jul 2025 09:07 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 08 Jul 2025 09:07 PM IST
सार
राज्य कर आयुक्त सोनिका के दिशानिर्देश पर संयुक्त आयुक्त अजय कुमार की अगुवाई में एसआईबी ने आयरन स्टील फर्म पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राज्य कर विभाग की विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईबी) ने जीएसटी चोरी करने पर देहरादून में आयरन ट्रेडिंग फर्म पर कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में विभाग ने फर्जी बिल बना कर आईटीसी का लाभ लेकर पांच करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है।
विज्ञापन
राज्य कर आयुक्त सोनिका के दिशानिर्देश पर संयुक्त आयुक्त अजय कुमार की अगुवाई में एसआईबी ने आयरन स्टील फर्म पर कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि वास्तविक माल की आपूर्ति किए बिना ही इनपुट टैक्स क्रेडिट(आईटीसी) का लाभ लिया है।
विज्ञापन
ऐसे वाहनों से माल की आपूर्ति दिखाई गई, वह वाहन किसी भी टोल प्लाजा से नहीं गुजरे। जिन तारीख में ई-वे बिल बनाया गया, उस दिन माल वाहन की लोकेशन दूसरी जगह दिखाई दी। इसके अलावा ई-रिक्शा, कार, थ्री व्हीलर से 15 से 20 टन माल परिवहन दर्शाया गया, जो संभव नहीं है।
विज्ञापन
Chamoli: नंदानगर में अतिवृष्टि से मची तबाही, घर छोड़कर भागे लोग, एक गौशाला ध्वस्त, खतरे में 11 भवन, तस्वीरें
उपायुक्त एसआईबी अजय बिरथरे ने बताया कि प्रारंभक जांच में फर्जी बिलों से पांच करोड़ का आईटीसी लाभ लेने का खुलासा हुआ है। इसमें फर्म ने मौके पर 1.35 करोड़ राशि जमा कराई है।
शेष राशि की वसूली के लिए विभाग की ओर कार्रवाई की जा रही है। फर्म के टैक्स रिटर्न व कारोबार से संबंधित दस्तोवजों की जांच की जा रही है। कार्रवाई में उपायुक्त डीआर चौहान, योगेश मिश्रा, सुरेश कुमार, सहायक आयुक्त टीका राम चन्याल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।