फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State Foundation Day 2025 PM Modi to attend Silver Jubilee celebrations on 9 November Now

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह: पीएम मोदी के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब नौ नवंबर को आएंगे देहरादून

Thu, 30 Oct 2025 05:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Oct 2025 05:55 PM IST
सार

प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव को यादगार बनाने में जुटी है। यह पहला अवसर है, जब प्रधानमंत्री राज्य स्थापना दिवस पर राज्य वासियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand State Foundation Day 2025 PM Modi to attend Silver Jubilee celebrations on 9 November Now
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नौ नवंबर को शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसी हिसाब से तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


एक नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जहां तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर के जश्न में शामिल होंगे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम था जो कि संशोधित हो गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड विस विशेष सत्र: तीन नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण, 25 वर्षों की विकास यात्रा पर होगी चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पीएम मोदी नौ नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एफआरआई में भव्य कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है। उधर, प्रदेश के हर जिले में राज्य स्थापना पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने बताया कि पीएम मोदी के नौ नवंबर के कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

11 दिन मनेगा रजत जयंती का जश्न

  • 01 नवंबर : सीएम आवास में शाम को ईगास, इसके बाद सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में कॉमेडी फेस्ट होगा।
  • 02 नवंबर : पर्यटन विभाग की जौलीकॉंग, आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन, शाम को कॉमेडी फेस्ट का कार्यक्रम गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में।
  • 03 नवंबर : विधानसभा विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट का समापन।
  • 04 नवंबर : विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन, काशीपुर में नगर निकायों के मेयर-अध्यक्षों का सम्मेलन, गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में शाम को कार्यक्रम।
  • 05 नवंबर : दून विवि में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, हरिद्वार में खेल विभाग की हॉकी व पारंपरिक खेल चैंपियनशिप, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 06 नवंबर : हरिद्वार में संत सम्मेलन, आईटीआई निरंजनपुर दून में रोजगार मेला, परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव, रामनगर नैनीताल में जन-वन उत्सव, हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 07 नवंबर : पंतनगर में कृषक सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 08 नवंबर : तहसील मुख्यालय, जनपद मुख्यालय पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन व सम्मान, हल्द्वानी में महिला सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 09 नवंबर : पुलिस लाइन में रैतिक परेड, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 10 नवंबर : देहरादून में शीतकालीन पर्यटन से संबंधित हितधारकों का सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 11 नवंबर : राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह मुख्य कार्यक्रम एफआरआई में, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed