फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State Foundation Day 2022 CM pushkar singh dhami will attend any program

Uttarakhand: राज्य स्थापना दिवस आज, रैतिक परेड में शामिल होंगे सीएम, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भी जाएंगे

Wed, 09 Nov 2022 01:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Nov 2022 01:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुबह 8:30 बजे कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचेंगे और शहीदों को नमन करेंगे। सवा नौ बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय बलबीर रोड पहुंच कर वहां राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का शुभारंभ व आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand State Foundation Day 2022 CM pushkar singh dhami will attend any program
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भी जाएंगे जहां भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुबह 8:30 बजे कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचेंगे और शहीदों को नमन करेंगे। सवा नौ बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय बलबीर रोड पहुंच कर वहां राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का शुभारंभ व आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। करीब 10 बजे वह देहरादून पुलिस लाइन पहुंचकर रैतिक परेड में शामिल होंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: राज्य स्थापना दिवस के लिए गैरसैंण पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष, कल कार्यक्रम में होंगी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रैतिक परेड की सलामी लेंगे। करीब 12:30 बजे वह भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचेंगे।  वह पौने तीन बजे उनका देहरादून लौटने का कार्यक्रम है। दोपहर तीन बजे वह सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राज्य स्थापना दिवस एवं प्रगति से प्रकृति पथ तक विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेंगे। इसके बाद वह राजभवन में आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भाजपा 252 मंडलों में करेगी विचार गोष्ठी 

राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को प्रदेश भाजपा के सभी 252 मंडलों में वर्तमान दशक उत्तराखंड दशक विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। पार्टी इन कार्यक्रमों में राज्य आंदोलन के दौरान जेल गए आंदोलनकारियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश पार्टी कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed