राज्य स्थापना दिवस: मुख्य कार्यक्रम में देहरादून पहुंचे रक्षा मंत्री, उत्तराखंड को बताया विद्याधाम
- आयुष छात्रों के विरोध की आशंका में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
- एसपी ने पुलिस को दिए सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड से मेरा गहरा नाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड से मेरा गहरा नाता है। राज्य गठन के दौरान मैंने कई दस्तावेजों में हस्ताक्षर किए थे। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, यहां हर गांव से लोग सेना में हैं। यहां चारधाम और गांव-गांव सैन्य धाम है।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून पहुंचे। वह दोपहर करीब 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर 'भारत-भारती उत्सव’ समारोह का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।
देशभर से बच्चे यहां पढ़ने आ रहे हैं
अब उत्तराखंड विद्याधाम भी है। देशभर से बच्चे यहां पढ़ने आ रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड 19 साल पूरे कर चुका है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह राज्य के विकास में आगे आए।
उन्होंने कहा कि विविधता में एकता केवल भारत में है। भारत की संस्कृति में उदारता और सर्वधर्म समभाव है। केवल भारत में इस्लाम के 72 फिरके मिलते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, भारत का अतीत बहुत गौरवशाली रहा है। उत्तराखंड निश्चित रूप से तेजी से प्रगति करेगा।
समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों व शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 19 साल में राज्य की कैपिटल इनकम बढ़ी है। 33 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के बच्चे उत्तराखंड में पढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। वृद्धावस्था पेंशन में इजाफा किया जाएगा। मुख्यमंत्री सीमांत योजना लेकर आएगी। स्कूल में आने छह साल तक के बच्चों को दूध, केला और अंडा दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला एतिहासिक
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राजनाथ सिंह मीडिया से मिले और अयोध्या मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को एतिहासिक बताया। रक्षा मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में किसी की हार, जीत का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने सभी से शांती बनाए रखने की अपील भी की।
पुलिस लाइन में आयोजित हुई रैतिक परेड
वहीं देहरादून राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। परेड में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सलामी दी गई। भव्य परेड के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी कार्यकुशलता का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने साहसिक करतब दिखाए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार को लंबी बातचीत की। उन्हाेंने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। कहा, संबंधित पुलिस बल वीआईपी ड्यूटी में दो घंटे पहले अपने प्वाइंट पर पहुंचकर आसपास के स्थान को अच्छी तरह चेक कर लें।
सिर्फ अधिकृत लोगों और वाहनों को अंदर जाने की इजाजत रही। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश की अनुमति दी गई। बेरिकेडिंग आदि पर किसी को खड़ा न होने दिया गया।