फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Sports Minister Rekha Arya We will make the hosting of the National Games historic

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को ऐतिहासिक बनाएंगे, बोलीं खेल मंत्री-विंटर नेशनल गेम का भी होगा आयोजन

Thu, 10 Oct 2024 12:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Oct 2024 12:22 PM IST
सार

उत्तराखंड राज्य अपने रजत जयंती वर्ष (25वें साल) में जब प्रवेश करेगा तो उसके जवान हाथों में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी होगी। राज्य के लिए यह आयोजन ऐतिहासिक उपलब्धि से कम नहीं होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Sports Minister Rekha Arya We will make the hosting of the National Games historic
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय होने पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि हम खेलों की मेजबानी को ऐतिहासिक और बेहतरीन बनाकर दिखाएंगे। राष्ट्रीय खेलों के साथ विंटर नेशनल गेम का भी आयोजन होगा। राज्य ने का दावा किया कि ज्यादातर खेलों को विश्वस्तरीय स्थायी बुनियादी व्यवस्था में कराने की रूपरेखा और अधिकांश तैयारियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ की 25 अक्तूबर को प्रस्तावित बैठक के बाद खेल प्रतियोगिताओं के लिए स्थान चयन, भव्य आयोजन व अन्य प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। खेल निदेशालय का कहना है कि हमें अपनी तैयारियों को मुकम्मल करने का पर्याप्त समय मिल गया है।
विज्ञापन




खेल निदेशालय के अनुसार, राष्ट्रीय खेलों में 38 प्रतियोगिताओं के लिए उत्तराखंड के नौ शहरों का चयन किया गया है। इनमें देहरादून और हल्द्वानी में सबसे अधिक प्रतियोगिताएं होंगी। इनके अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर और गुलरभोज में प्रतियोगिताएं कराया जाना प्रस्तावित है। इन जगहों पर ऐसे स्टेडियम और संसाधन विकसित किए जा रहे हैं, जिनसे खेलों के समापन के बाद भी राज्य के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय स्टेडियम, मैदान आदि सुविधाएं मिलती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand:  कैसे लड़ते साइबर जंग...आईटीडीए में 45 पद, केवल तीन अधिकारियों के भरोसे चल रहा काम

प्रदेश हित में बड़ा मौका है। यह हर उत्तराखंड के निवासी के लिए गर्व का विषय है। हम 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को ऐतिहासिक और बेहतरीन करके दिखाएंगे। - रेखा आर्या, खेल मंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed