फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Sports Minister announced job for National Medal winner in Junior Level

उत्तराखंडः खेल मंत्री का एलान, जूनियर लेवल पर नेशनल मेडल जीतने पर भी दी जाएगी नौकरी

Fri, 28 Feb 2020 11:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Feb 2020 11:54 AM IST
सार

  • पदक विजेताओं को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा
  • खेल मंत्री अरविंद पांडे ने संबंधित अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
Uttarakhand: Sports Minister announced job for National Medal winner in Junior Level
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जल्द ही जूनियर लेवल पर भी नेशनल मेडल जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वहीं, मेडल जीतने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर भी कर सकेंगे। खेल मंत्री अरविंद पांडे ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मंत्री पांडे ने बृहस्पतिवार को विधानसभा स्थित सभागार में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि नेशनल गेम्स में जूनियर और सब जूनियर में मेडल जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी विभाग में समूह ग के पद पर नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन

विदेशी कोच प्रदेश के खिलाड़ियों को 125 दिन की ट्रेनिंग देंगे

सीनियर में पहले से इसकी व्यवस्था थी, हालांकि इसमें कुछ कठिनाई थी, जिसे दूर करने को विशेष नियुक्ति सेवा नियमावली में बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा पदक विजेताओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा भी दी जाएगी। संबंधित विभाग की ओर से इसके लिए प्रस्ताव तैयार करवाया जा रहा है।

खेल मंत्री ने कहा कि अगले साल प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर भी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के खिलाड़ी खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए बैडमिंटन, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग में विदेशी कोच प्रदेश के खिलाड़ियों को 125 दिन की ट्रेनिंग देंगे।

वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के पदक जीतकर लौटने पर विभागीय अधिकारी उनका स्वागत करेेंगे। मंत्री ने महिला मंगल दलों को भी मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed