{"_id":"5a9391f84f1c1baa1b8b97b2","slug":"uttarakhand-sports-minister-against-gairsain","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्री के लिए गैरसैंण गैर , COA को भेजे पत्र में देहरादून को बताया प्रस्तावित राजधानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मंत्री के लिए गैरसैंण गैर , COA को भेजे पत्र में देहरादून को बताया प्रस्तावित राजधानी
अभिषेक सिंह / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Arvind Pandey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार के खेल मंत्री अरविंद पांडे अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। अब रविवार को क्रिकेट प्रशासक समिति को लिखे उनके हस्ताक्षरयुक्त पत्र ने राज्य आंदोलनकारियों को नया मुद्दा दे दिया है।
विज्ञापन
इस पत्र में उन्होंने हल्द्वानी के इंदिरागांधी स्टेडियम पर देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम को तरजीह देने के चक्कर में देहरादून को प्रस्तावित राजधानी बता दिया। अब यह तो खेल मंत्री ही बताएंगे यह ड्राफ्टिंग की गड़बड़ी है या कुछ और...।
विज्ञापन
रविवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता की। इसमें खेल मंत्री अरविंद पांडे के एक पत्र का हवाला देते हुए बताया कि खेल मंत्री ने सीएयू के पक्ष में क्रिकेट प्रशासक समिति को एक पत्र भेजा है।
विज्ञापन
अंग्रेजी में लिखे इस पत्र में देहरादून को प्रस्तावित राजधानी बताया गया है। इस पत्र के वायरल होते ही पहले से सहारनपुर मुद्दे और गैरसैंण राजधानी को लेकर घिरी सरकार की मंशा पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।
ऐसे वक्त पर जब गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर युवा आंदोलन की राह पर हैं तब खेल मंत्री के पत्र में देहरादून को प्रस्तावित राजधानी बताया जाना आग में घी डालने जैसा है। इस बारे में जब खेल मंत्री से बात करने के लिए उनके पीए को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
खेल मंत्री का अपने पत्र के जरिए देहरादून को प्रस्तावित राजधानी बताया जाना पूरी तरह से असंवैधानिक है। आठ अगस्त 2000 को गृहमंत्रालय ने यूपी के तत्कालीन मुख्य सचिव को पत्र लिखा था, जिसमें स्पष्ट तौर पर जिक्र किया गया था कि जब तक उत्तराखंड की स्थायी राजधानी नहीं बन जाती तब तक देहरादून अस्थायी राजधानी ही रहेगी। ऐसे में खेल मंत्री देहरादून को प्रस्तावित राजधानी बताकर जनभावनाओं का अपमान करने के साथ गैरसैंण को लेकर अपनी मंशा भी जाहिर कर रहे हैं।
- इंद्रेश मैखुरी, राज्यप्रभारी माकपा माले
= कविता बल्ली सिंह चीमा =
वोट की हर इक पर्ची पर साफ साफ लिख दो मजमून
गैरसैंण पर मुहर लगा दो कैंसिल कर दो देहरादून
शहरों, गांवों और कस्बों में परिवर्तन की हवा चली
गैरसैंण की बात चली है शहरों गांवों और गली-गली
वोट बैंक मत बनो किसी के दिल में भर लो एक जुनून
गैरसैंण पर मुहर लगा दो कैंसिल कर दो देहरादून
जंगल और जमीं पर अपने हक को हम नहीं छोड़ेंगे
बुरी नजर डालेगा जो भी उसकी आंखें फोड़ेंगे
जनता के जो हित न साधे बदल कर रख दो वो कानून
गैरसैंण पर मुहर लगा दो कैंसिल कर दो देहरादून
एक पहाड़ी राज्य की अवधारणा है गैरसैंण
नीतिगत मसला है और जनभावना है गैरसैंण
अंतिम निर्णय गैरसैंण है सर्दी हो या तपता जून
गैरसैंण पर मुहर लगा दो कैंसिल कर दो देहरादून
मैं-मैं करते रहते हो इस मैं-मैं को हम कर दो
भ्रष्टाचार पर वार करो और महंगाई को कम कर दो
परिवर्तन लाना है अब कि दिल में भर लो यही जुनून
गैरसैंण पर मुहर लगा दो कैंसिल कर दो देहरादून