फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Soldier Suresh Chandra martyr during war Exercises 

युद्धाभ्यास के दौरान सीढ़ी से गिरकर सैनिक शहीद, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 20 Mar 2019 09:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Mar 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Soldier Suresh Chandra martyr during war Exercises 
युद्धाभ्यास के दौरान सैनिक शहीद - फोटो : फाइल फोटो

मूल रूप से सल्ट और वर्तमान में काशीपुर निवासी 18 कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार सुरेश चंद्र बलोदी चंडीगढ़ में सैनिक युद्ध अभ्यास के दौरान सीढ़ी से गिरकर शहीद हो गए। बुधवार को यहां स्थानीय श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम संस्कार किया गया। हेमपुर डिपो के हवलदार राकेश सरकार सहित 10 सैन्यकर्मियों ने शहीद को शस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।  

विज्ञापन


मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के मालखेत सल्ट निवासी सुरेश चंद्र बलोदी (39) पुत्र स्व. गोपालदत्त बलोदी 1999 में आर्मी में भर्ती हुए थे। वह सात साल से काशीपुर में मकान बनाकर रह रहे थे। सात भाई और तीन बहनों में छठे नंबर के सुरेश चंद्र वर्तमान में चंडीगढ़ स्थित आर्मी की 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में इन दिनों सेना की बिल्डिंग इंटरवेंशन ट्रेनिंग चल रही है। 18 मार्च को युद्धाभ्यास के दौरान सुबह सवा सात बजे सुरेश सीढ़ी से छत पर चढ़ रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। नायब सूबेदार महिमन, हवलदार विनोद कांडपाल और सिपाही चंदन सिंह मंगलवार रात सैनिक का पार्थिव शरीर को लेकर गौरी विहार काशीपुर पहुंचे। 

बुधवार सुबह स्थानीय श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान हेमपुर डिपो से हवलदार राकेश सरकार, नायब सूबेदार केबी सिंह और नायक शोभाराम समेत 10 लोगों ने पुष्प गुच्छ अर्पित कर दिवंगत सैनिक को अंतिम विदाई दी।

शहीद सुरेश के छोटे भाई पूरन बलोदी छह कुमाऊं रेजीमेंट गंगा नगर राजस्थान में तैनात है। उनके दूसरे छोटे भाई पूरन चंद्र ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि शहीद सुरेश के बड़े भाई हाल ही में असम रायफल से रिटायर हुए हैं। शहीद के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed