{"_id":"62222b1ab07c10368c51106d","slug":"uttarakhand-snowsoeing-and-sky-snow-open-national-championship-will-be-held-for-the-first-time-in-auli","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पहली बार औली में होगी यूरोपीय देशों में होने वाली स्नोसोइंग एवं स्काई स्नो ओपन नेशनल चैंपियनशिप, सौ से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पहली बार औली में होगी यूरोपीय देशों में होने वाली स्नोसोइंग एवं स्काई स्नो ओपन नेशनल चैंपियनशिप, सौ से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Fri, 04 Mar 2022 08:37 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 04 Mar 2022 08:37 PM IST
सार
पिछले एक माह से औली में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ ही पर्यटक भी स्कीइंग करने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां अभी दो से तीन फीट बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन
बर्फ में लंबी दूरी तय करने के लिए विशेष प्रकार के जते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औली में पहली बार स्नोसोइंग एवं स्काई स्नो ओपन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन छह से सात मार्च से किया जाएगा। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन स्नो सोइंग एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। चैंपियनशिप में कोई भी व्यक्ति प्रतिभाग कर सकता है। अभी तक प्रतियोगिता यूरोपीय देशों में आयोजित होती है, लेकिन औली में यह पहली बार होगी।
विज्ञापन
औली में इन दिनों पर्याप्त मात्रा में बर्फ जमी है। गौरसों बुग्याल से लेकर औली जीएमवीएन गेस्ट हाउस तक चारों ओर दो से तीन फीट तक बर्फ जमी है। औली स्लोप भी बर्फ से ढका हुआ है, जिसे देखते हुए यहां स्काई ओपन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। पिछले एक माह से औली में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ ही पर्यटक भी स्कीइंग करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में लगाए ट्रैप कैमरों में कैद हुई हिम तेंदुए, रेड फॉक्स सहित दुर्लभ वन्य जीवों की तस्वीरें
विज्ञापन
चैंपियनशिप के राज्य समन्वयक अजय भट्ट ने बताया कि औली में पहली बार स्नोसोइंग एवं स्काई स्नो ओपन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इन दिनों औली में पर्याप्त मात्रा में बर्फ है। इस प्रतियोगिता में देशभर से 100 से अधिक खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है। इस प्रतियोगिता में पर्यटक भी प्रतिभाग कर सकते हैं।
ये होती है स्नोसोइंग और स्काई स्नो प्रतियोगिता
स्नोसोइंग और स्काई स्नो प्रतियोगिता में स्कीइंग के बजाय विशेष प्रकार के जूते पहनकर बर्फ में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। निर्धारित समय में जो भी व्यक्ति जितनी दूरी तय करेगा, उसी के आधार पर उसे स्थान दिया जाएगा। प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी, जिसमें कम दूरी की रेस 1300 मीटर और लंबी दूरी की रेस 5 से 10 किलोमीटर तक होगी।