{"_id":"682370ac5a33854aba09804d","slug":"uttarakhand-shailesh-matiyani-state-educational-award-department-has-sought-applications-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए विभाग ने मांगे आवेदन, 10 जुलाई तक यहां होंगे जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए विभाग ने मांगे आवेदन, 10 जुलाई तक यहां होंगे जमा
Tue, 13 May 2025 09:51 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 13 May 2025 09:51 PM IST
सार
पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक इस बारे में अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल एवं कुमाऊं मंडल के साथ ही सीईओ, बीईओ और डायट कार्यालयों से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विस्तार
शिक्षा विभाग ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों से शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा, शिक्षकों को 10 जुलाई तक बीईओ कार्यालय में आवेदन जमा कराना होगा।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी निर्देश में कहा, राजकीय माध्यमिक, प्रारंभिक शिक्षा, सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक, डायट एवं संस्कृत शिक्षा के शिक्षकों से वर्ष 2025 के लिए आवेदन पत्र नए प्रारूप में मांगे गए हैं। पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक इस बारे में अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल एवं कुमाऊं मंडल के साथ ही सीईओ, बीईओ और डायट कार्यालयों से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE Board Results 2025: देहरादून रीजन में इस बार भी बेटियों ने मारी बाजी, इतना रहा पासिंग प्रतिशत
विज्ञापन
इनके नाम पर दिया जाता है यह पुरस्कार
देहरादून। प्रदेश सरकार की ओर से शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार अल्मोड़ा जिले के बाड़ेछीना गांव में जन्मे शैलेश मटियानी, जिनका असली नाम रमेश चंद्र सिंह मटियानी था के नाम पर दिया जाता है। उन्होंने अपनी लेखनी से हिंदी साहित्य को नई दिशा दी।