फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand shagun uniyal shines in you tube

दिल्ली में रहकर भी नहीं भूली अपनी संस्कृति, महज 11 साल की उम्र में यूट्यूब पर छाई

Sat, 21 Jul 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Jul 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand shagun uniyal shines in you tube
शगुन उनियाल

दिल्ली में रहने वाली 11 साल की टिहरी की शगुन उनियाल यूट्यूब पर अपनी आवाज का जादू दिखा रही है। वह चार साल से स्टेजों पर गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दे रही। पहाड़ की संस्कृति को बढ़ावा दे रही शगुन को यूट्यूब पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 

विज्ञापन


यूके म्यूजिक इंडिया यूट्यूब चैनल पर गढ़वाली गीतों से अपनी आवाज का जादू दिखा रही शगुन उनियाल का जन्म दिल्ली के कुतुब विहार में हुआ था। उसके पिता मूलरूप से टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के गांव कफना पट्टी कड़ाकोट के हैं। वह दिल्ली में एक होटल का संचालन करते हैं।
विज्ञापन


हे मोहना... गढ़वाली गीत के निदेशक बालकृष्ण थपलियाल ने बताया कि इस वीडियो में प्रेम बिष्ट और शगुन उनियाल अपने स्वर का जादू दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शगुन को यूट्यूब चैनल पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 17 जुलाई को अपलोड किए गए इस गीत को तीन दिन में ही 5100 से अधिक लोग देख चुके हैं। बताया कि दिल्ली में स्टेज शो के दौरान उन्होंने शगुन का गीत सुना था, जिससे वह काफी प्रभावित हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शगुन की मां सुनीता उनियाल और पिता विजेंद्र प्रसाद उनियाल ने बताया कि बचपन से गाने का शौक है। वह सात साल की उम्र से ही दिल्ली के कई मंचों पर गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दे रही है। सुनीता ने बताया कि अपने कार्य में व्यस्त होने के कारण हम बहुत कम ही अपने गांव जा पाते हैं लेकिन अपनी सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करते हैं। इसी का असर है कि हमारी बच्ची ने भी पहाड़ की संस्कृति को आत्मसात किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed