{"_id":"67aa1aa78bafdc516d0d80de","slug":"uttarakhand-senior-journalist-manjul-majila-dies-of-heart-attack-cm-expressed-grief-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला का हार्ट अटैक से निधन, सीएम समेत अधिकारियों और मंत्रियों ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला का हार्ट अटैक से निधन, सीएम समेत अधिकारियों और मंत्रियों ने जताया शोक
Mon, 10 Feb 2025 08:59 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 10 Feb 2025 08:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
विज्ञापन
पत्रकार मंजुल माजिला का निधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला का सोमवार को ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम धामी समेत तमाम अधिकारी, नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उधर, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार मंजुल के निधन पर शोक जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
विज्ञापन
Uttarakhand: हास्य कलाकार घन्ना भाई का स्वास्थ्य बिगड़ा, चार दिनों से वेंटिलेटर पर चल रहा उपचार
विज्ञापन
खेल मंत्री रेखा आर्या व अन्य नेताओं ने भी जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह माजिला के आकस्मिक निधन पर खेल मंत्री रेखा आर्या व अन्य नेताओं ने शोक जताया है। खेल मंत्री उनके परिजनों से मिलने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल पहुंची थीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और धीरेंद्र प्रताप ने भी माजिला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
खेलों की कवरेज कर रहे वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला की हृदय गति रुकने से सोमवार सुबह आकस्मिक मृत्यु हो गई। यह सूचना मिलने के बाद खेल मंत्री आर्या अस्पताल जाकर उनके भाई जनार्दन सिंह माजिला से मिलीं और जानकारी ली। मंत्री आर्या ने कहा कि माजिला बहुत ही मिलनसार और खुशमिजाज व्यक्तित्व के मालिक थे, हम सभी को बहुत याद आएंगे। वह दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार के साथ खड़ी हैं। हम सभी के निजी सहयोग से स्व. मंजुल के परिवार को अवश्य मदद पहुचाएंगे।