फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Senior Congress leader Bittu Karnataka left the party Made Many Allegations

Uttarakhand: कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक ने छोड़ी पार्टी, कहा- यहां नैतिक मूल्यों का अब कोई स्थान नहीं

Wed, 01 Jan 2025 11:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jan 2025 11:06 PM IST
सार

बिट्टु कर्नाटक ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कांग्रेस में नैतिक मूल्यों का अब कोई स्थान नहीं रह गया है। लगातार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Senior Congress leader Bittu Karnataka left the party Made Many Allegations
कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता एवं दर्जा प्राप्त मंत्री रहे बिट्टू कर्नाटक ने बुधवार को कांग्रेस को अलविदा कह दिया। वह कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही नगर से लेकर प्रदेश तक के कई पदों पर रह चुके हैं।

विज्ञापन


बिट्टु कर्नाटक ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कांग्रेस में नैतिक मूल्यों का अब कोई स्थान नहीं रह गया है। लगातार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। इसका उदाहरण नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं को मेयर का टिकट न देकर बाहरी व्यक्ति को सिर-आंखों पर बिठाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता वर्षों से कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं, चुनाव के वक्त उनकाे दरकिनार कर केवल दरी बिछाने का काम कराया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: नगर निगम में आपत्तियों की सुनवाई के दौरान जमकर हंगामा, आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस के नेता

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा ओबीसी सीट होने के बाद कांग्रेस ने अपने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर मात्र एक दिन के भीतर बाहरी व्यक्ति को सदस्यता दिलवाकर टिकट का आवंटन कर दिया। कांग्रेस पार्टी केवल और केवल एक प्राइवेट फार्म बनकर रह गई है, जिसको कुछ चुनिंदा लोग संचालित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed