फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Secretariat Association Elections 2026 Deepak Joshi Re-elected As President fourth Time

Secretariat Association Elections: दीपक जोशी फिर बने उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष, राजेंद्र रतूड़ी महासचिव

Fri, 15 May 2026 11:08 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 15 May 2026 11:08 PM IST
सार

अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी ने 594 मत हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रदीप पपनै ने 485 वोट हासिल किए। वहीं, सचिवालय संघ में पहली बार महिला उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इस पद पर प्रमिला टम्टा ने 630 वोटों के साथ जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Uttarakhand Secretariat Association Elections 2026 Deepak Joshi Re-elected As President fourth Time
उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड सचिवालय संघ में बड़ा उलटफेर हुआ। दीपक जोशी अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वहीं सचिव पद पर राजेंद्र रतूड़ी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश जोशी ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 10 बजे से चुनाव अधिकारी मस्तू दास की निगरानी में सचिवालय संघ का चुनाव शुरू हुआ। कुल 1150 मतदाताओं में से 1084 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी ने 594 मत हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रदीप पपनै ने 485 वोट हासिल किए।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर राकेश जोशी ने 579 वोट हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी अभिनव भट्ट ने 496 मत हासिल किए। उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार शर्मा ने 506 वोटों के साथ जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी दिनेश उनियाल ने 339, जगत सिंह डसीला ने 228 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय संघ में पहली बार महिला उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इस पद पर प्रमिला टम्टा ने 630 वोटों के साथ जीत दर्ज की जबकि उनकी प्रतिद्वंदी रेनू भट्ट ने 451 मत हासिल किए। महासचिव पद पर राजेंद्र रतूड़ी 577 मतों के साथ विजयी रहे जबकि उनके प्रतिद्वंदी विमल जोशी ने 498 मत हासिल किए। सचिव पद पर अतुल कुमार सिंह ने 498 मतों के साथ जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी पुष्कर सिंह नेगी को 395, अमित कुमार को 184 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर दिव्यांशु डोभाल 613 मतों के साथ विजेता रहे।

Uttarakhand: कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ा, सीएम धामी ने दी मंजूरी

उनके प्रतिद्वंदी सुरेंद्र रावत को 474, रमेश चंद्र जोशी को 333, लालमणि जोशी को 309, भूपेंद्र जोशी को 173 वोट मिले। संप्रेक्षक पद पर रीना मखन्वाल ने 503 वोटो के साथ जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी गौरव प्रताप सिंह ने 290, विजेंद्र सिंह ने 281 मत हासिल किए। जीत के बाद सभी प्रत्याशियों ने देर रात तक सचिवालय परिसर में जश्न मनाया।

चौथी बार अध्यक्ष बने हैं दीपक जोशी
दीपक जोशी सचिवालय संघ के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पहचान सचिवालय के तेजतर्रार व संघर्षशील नेता के तौर पर रही है। सचिवालय कर्मचारियों की कई मांगों के लिए उनके आंदोलन याद किए जाते हैं। पिछले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब चौथी बार अध्यक्ष चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed