{"_id":"69d3d2e274a9d8174205651f","slug":"uttarakhand-school-timings-changed-across-state-know-these-specifics-times-during-summer-and-winter-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेशभर में बदला सरकारी और निजी स्कूलों का समय, गर्मियों और सर्दियों में अब इस समय खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेशभर में बदला सरकारी और निजी स्कूलों का समय, गर्मियों और सर्दियों में अब इस समय खुलेंगे
Mon, 06 Apr 2026 09:08 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:08 PM IST
सार
स्कूलों में प्रार्थना सभा सुबह पौने आठ बजे से आठ बजकर पांच मिनट तक होगी। इसके बाद पहला वादन 8.05 से 8.45 तक चलेगा। छुट्टी दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर होगी। जबकि सर्दियों में सुबह 8.50 बजे से 9.10 बजे तक प्रार्थना सभा होगी।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। गर्मियों में सभी स्कूल सुबह पौने आठ बजे खुलेंगे और छुट्टी दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर होगी। हालांकि सर्दियों में स्कूल आठ बजकर 50 मिनट पर खुलेंगे और छुट्टी 3.10 बजे होगी।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने जारी आदेश में कहा कि स्कूलों में प्रार्थना सभा सुबह पौने आठ बजे से आठ बजकर पांच मिनट तक होगी। इसके बाद पहला वादन 8.05 से 8.45 तक चलेगा। छुट्टी दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर होगी। जबकि सर्दियों में सुबह 8.50 बजे से 9.10 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। जबकि छुट्टी 3.10 बजे होगी। शिक्षा सचिव ने कहा कि स्कूलों की समय सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है। शासनादेश की अन्य शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।
विज्ञापन
Almora: निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश दिए जाने का प्रावधान, शिक्षा के अधिकार के तहत किए गए 847 आवेदन
विज्ञापन
हालांकि शिक्षक ही इस बदलाव को सही नहीं बता रहे हैं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक सतीश घिल्डियाल के अनुसार गर्मियों में स्कूलों के समय में एक घंटा पांच मिनट की अतिरिक्त वृद्धि की गई है, जो मैदानी जिलों के लिए ठीक नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बच्चे कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल आते हैं। बच्चों के लिहाज से समय सारणी में बदलाव ठीक नहीं है।