फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand scholarship scam: Director of Subharti ITI College arrested

छात्रवृत्ति घोटाला: सुभारती आईटीआई कॉलेज का संचालक गिरफ्तार, डेड़ करोड़ के घोटाले का आरोप

Fri, 14 Feb 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Feb 2020 02:00 AM IST
सार

  • पुलिस ने सुभारती आईटीआई कॉलेज के संचालक को घर से दबोचा 
  • एसआईटी जांच में कॉलेज में सामने आया था डेड़ करोड़ का घोटाला

विज्ञापन
Uttarakhand scholarship scam: Director of Subharti ITI College arrested
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस ने एक और कॉलेज संचालक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं, छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस की लगातार कार्रवाई से कई कॉलेज संचालक भूमिगत हो गए हैं। पुलिस फरार चल रहे कॉलेज संचालकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


जिले में छात्रवृत्ति घोटाला करने वाले कॉलेजों पर पुलिस का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। एसआईटी की जांच में कलियर स्थित सुभारती आईटीआई कॉलेज में भी करीब 1.18 करोड़ रुपये का छात्रवृत्ति घोटाला सामने आया था।
विज्ञापन


एसआईटी ने कॉलेज संचालक पुष्कर नाग्यान निवासी ज्ञानलोक कॉलोनी, कनखल हरिद्वार के खिलाफ कलियर थाने में केस दर्ज करवाया था। तभी से पुलिस कॉलेज संचालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी, लेकिन वह बचने के लिए भूमिगत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को कॉलेज संचालक के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed