फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Scholarship Scam Court See ED chargesheet, summons will issue to eight including Geetaram

Scholarship Scam: ईडी की चार्जशीट का कोर्ट ने लिया संज्ञान, गीताराम समेत आठ को जारी होंगे समन

Tue, 10 Sep 2024 08:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Sep 2024 08:53 PM IST
सार

Uttarakhand Scholarship Scam: वर्ष 2017 में छात्रवृत्ति घोटाला सामने आया था। करोड़ों रुपये के इस घोटाले में वर्ष 2019 में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने हरिद्वार और देहरादून में कई शिक्षण संस्थानों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ 100 से अधिक मुकदमे दर्ज किए।

विज्ञापन
Uttarakhand Scholarship Scam Court See ED chargesheet, summons will issue to eight including Geetaram
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

छात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गीताराम नौटियाल और अनुराग शंखधर समेत आठ लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट का मंगलवार को स्पेशल कोर्ट ने संज्ञान लिया। अब इन सभी आरोपियों को समन जारी किए जाएंगे। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि आठ नवंबर की नियत की है। आरोपियों में एक शिक्षण संस्थान के तीन पदाधिकारी भी शामिल हैं। चार्जशीट में शामिल सभी आरोपियों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2017 में छात्रवृत्ति घोटाला सामने आया था। करोड़ों रुपये के इस घोटाले में वर्ष 2019 में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने हरिद्वार और देहरादून में कई शिक्षण संस्थानों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ 100 से अधिक मुकदमे दर्ज किए। इन मुकदमों में पुलिस एसआईअी जांच लगभग पूरी होने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। एसआईटी की जांच के बीच ही ईडी ने भी इस मामले का संज्ञान लिया था। वर्ष 2022 से ईडी ने घोटाले में शामिल सभी शिक्षण संस्थानों, पदाधिकारियों और सरकारी अधिकारियों को नोटिस भेजना शुरू किया था। आरोपियों से कई दौर में पूछताछ भी हो चुकी है।

विज्ञापन

NH-74 Scam: पीसीएस डीपी सिंह समेत आठ के खिलाफ ED ने दाखिल किया आरोपपत्र, पंजाब के कई किसान भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं कई शिक्षण संस्थानों की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को भी अटैच किया जा चुका है। करीब दो से ढाई साल की जांच के बाद ईडी ने आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट-2002 (पीएमएलए) के तहत पहले दौर की एक चार्जशीट स्पेशल ईडी कोर्ट में दाखिल की थी।

आरोप है कि इन्होंने घोटाले से प्राप्त धन को मनी लॉन्ड्रिंग में भी लगाया है। आरोपियों में वली ग्रामोद्योग विकास संस्थान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सचिव संजय बंसल, कोषाध्यक्ष नरुद्दीन गाजी, तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर, गीताराम नौटियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सोमप्रकाश, मुनेश कुमार और विनोद कुमार नैथानी शामिल हैं। इस चार्जशीट पर स्पेशल जज ईडी प्रेम सिंह खिमाल की कोर्ट ने संज्ञान लिया। चार्जशीट पर सुनवाई के बाद कोर्ट अब इन सभी आरोपियों को समन जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed