फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand: Salt MLA Mahesh Jina attacked in Bhakura and hospitalized

उत्तराखंड: सल्ट विधायक महेश जीना पर भाकुड़ा में हमला, अस्पताल में भर्ती

Fri, 29 Oct 2021 08:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, स्याल्दे/अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, स्याल्दे/अल्मोड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Oct 2021 08:52 AM IST
सार

हमला करने वाला अपने को भाजपा का उपाध्यक्ष  बता रहा था। फिलहाल हमला करने की वजह साफ नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Salt MLA Mahesh Jina attacked in Bhakura and hospitalized
महेश जीना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के सल्ट विधायक महेश जीना पर भाकुड़ा के पास एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने विधायक की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। कहा जा रहा है कि इस दौरान पथराव भी किया गया। विधायक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन


चार-पांच लोगों के साथ विधायक जीना की कार रोक दी
विधायक जीना ने गुरुवार को दिन में देघाट क्षेत्र में भैड़गांव और भरसोली में दो सड़कों का उद्घाटन किया। शाम तीन बजे भरसोली में दिन की रामलीला का उद्घाटन किया। शाम साढ़े चार बजे विधायक काफिले के साथ भाकुड़ा पहुंचे। यहां पर खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने चार-पांच लोगों के साथ उनकी कार रोक दी और उनसे उलझ पड़ा। 
विज्ञापन


कुछ देर के लिए विधायक बेहोश हो गए
उसने गाड़ी में बैठे विधायक की नाक पर मुक्का मारा, जिससे कुछ देर के लिए विधायक बेहोश हो गए। मुक्का मारने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर मौके पर पहुंचे तहसीलदार के हवाले कर दिया। उसके दूसरे साथी भाग गए। विधायक को उपचार के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद एसडीएम शिप्रा जोशी भी अस्पताल पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम साहब आपके अधिकारी फोन नहीं उठाते
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौकरशाही के पेच कसने में जुटे हुए हैं, लेकिन नौकरशाही है कि अपने रवैये से बाज नहीं आ रही। जनता का फोन उठाने की अफसरों को सख्त ताकीद है इसके बावजूद गुरुवार शाम सत्ताधारी पार्टी के विधायक पर हमला होने के बाद इस संबंध में रात को जानकारी के लिए फोन करने पर न एसडीएम ने फोन उठाया और न ही डीएम ने।


राजस्व क्षेत्र की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया
एसएसपी ने राजस्व क्षेत्र की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। और तो और कुमाऊं कमिश्नर ने भी फोन नहीं उठाया। ऐसी स्थिति में कहीं आपदा आ जाए तो इन अधिकारियों से आपदा प्रबंधन की कितनी उम्मीद की जाए, विचारणीय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed