फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand's sergeant martyr in Nagaland

उत्तराखंड का हवलदार नगालैंड में शहीद, जानिए कैसे हुई मौत...

Fri, 10 Mar 2017 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 10 Mar 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's sergeant martyr in Nagaland
- फोटो : file photo

कनालीछीना तहसील के कंडाली ग्राम पंचायत के अंतर्गत रिठगढ़ निवासी हवलदार रवींद्र सिंह दिगारी (52) पुत्र बहादुर सिंह दिगारी की नगालैंड में मौत हो गई। 

विज्ञापन


रवींद्र नागालैंड के थैख क्षेत्र में गश्त के दौरान उग्रवादियों की ओर से बिछाई गई माइंस की चपेट में आकर शहीद हो गए। शुक्रवार को पीपली में महाकाली के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। भारी संख्या में लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


46 असम रायफल्स में तैनात हवलदार रवींद्र सिंह इस समय नगालैंड में तैनात थे। शहीद के पार्थिव शरीर के साथ यहां पहुंचे असम रायफल्स के नायब सूबेदार तेज सिंह और हवलदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि 7 मार्च को नगालैंड के थैख क्षेत्र में जवानों की एक टुकड़ी गश्त पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand's sergeant martyr in Nagaland

 तभी रवींद्र सिंह उग्रवादियों की ओर से बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आकर शहीद हो गए। शहीद के पार्थिव शरीर को पहले विमान से दिल्ली लाया गया। फिर सड़क मार्ग से शुक्रवार को दोपहर बाद उनके गांव पहुंचाया गया।

शहीद के घर पर 80 वर्षीय मां लीला देवी, पत्नी निर्मला देवी हैं। उनकी दो बेटियों की शादी पहले ही हो गई थी। बेटा अमित सेना में है।

 

शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए विधायक विशन सिंह चुफाल, हिमांशु ओझा, प्रधान होशियार सिंह समेत तमाम लोग उनके गांव रिठगढ़ पहुंचे। शहादत की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed