फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand roadways strike talks between management and employees union fail indefinite work boycott

उत्तराखंड: रोडवेज प्रबंधन से वार्ता बेनतीजा, समान वेतन-नियमितीकरण की मांग, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी

Fri, 30 Oct 2026 01:12 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 30 Oct 2026 01:12 PM IST
सार

वेतन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों और निगम प्रबंधन के बीच गतिरोध बना हुआ है। वार्ता में सहमति नहीं बनने के बाद यूनियन ने प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार का फैसला लिया है। वहीं, प्रबंधन ने बस सेवाएं प्रभावित नहीं होने देने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand roadways strike talks between management and employees union fail indefinite work boycott
रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परिवहन निगम प्रबंधन और उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बीच मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। वार्ता फेल होने के बाद यूनियन ने आज शुक्रवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान कर किया गया। इधर, परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक ने भी सभी अधिकारियों को सख्त पत्र भेजकर बस सेवा किसी भी कीमत पर प्रभावित न होने देने और कार्य बहिष्कार करने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

उत्तरांचल रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों और प्रबंधन के बीच निगम मुख्यालय में वार्ता हुई। इसमें एमडी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि बैठक में समान कार्य-समान वेतन, नियमितीकरण, समय पर वेतन भुगतान और नियमतीकरण, संविदा व विशेष श्रेणी के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता व मानदेय बढ़ाने जैसी मांगों पर कोई सहमति नहीं बनी।

विज्ञापन


इस पर यूनियन ने शुक्रवार से कार्य बहिष्कार पर जाने का फैसला किया है। इसकी पूर्व सूचना प्रबंधन को दी जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी डिपो पर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। वार्ता में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, केपी सिंह और परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को स्पष्ट किया गया है कि नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन जैसी मांगें सीधे तौर पर शासन स्तर की हैं। यूनियन को अगले 15 दिनों में परिवहन मंत्री या सचिव परिवहन के साथ वार्ता कराने का आश्वासन भी दिया गया है। डीए के मामले में भी रोडवेज बोर्ड को सभी पहलुओं से अवगत कराने की बात कही गई है।

 

Trending Videos

तैनाती स्थल पर रहें अधिकारी, न रुकें बस सेवाएं

रोडवेज की एमडी रीना जोशी ने सभी आरएम (संचालन/तकनीकी) और एआरएम को पत्र भेजा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक अक्तूबर को ही आदेश जारी कर दिया गया था कि बिना पूर्व अनुमति के कोई कर्मचारी अवकाश पर नहीं जाएगा। इसके बावजूद यूनियन ने अपने लेटर पैड पर कर्मचारियों के अवकाश पर रहने की जो सूचना दी है, वह निगम मुख्यालय के आदेश के विपरीत है। एमडी ने सभी अधिकारियों को अपनी तैनाती स्थल पर रहने और किसी भी दशा में बस सेवाओं का संचालन न रुकने देने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करने को कहा है। इसके बावजूद यदि क्रू (चालक-परिचालक) के कारण कोई सेवा प्रभावित होती है या कोई कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में दर्ज होकर धरने में शामिल होता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, कार्यशाला या बस स्टेशन से बसों की आवाजाही में बाधा डालने वालों पर भी सख्ती होगी। पत्र में 23 अक्तूबर को हुए कार्य बहिष्कार से निगम को हुए आर्थिक नुकसान का भी जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed