{"_id":"679d0c49fbccc6a25705888c","slug":"uttarakhand-retired-employees-from-corporations-dearness-allowance-of-fifth-sixth-pay-scale-increased-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: निगमों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगी राहत, पांचवें-छठवें वेतनमान का महंगाई भत्ता बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: निगमों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगी राहत, पांचवें-छठवें वेतनमान का महंगाई भत्ता बढ़ा
Fri, 31 Jan 2025 11:16 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:16 PM IST
सार
पांचवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से 443 प्रतिशत के बजाय 455 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
उत्तराखंड के निगमों, निकायों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ गया है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया। निगम महासंघ ने इस पर सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
पांचवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से 443 प्रतिशत के बजाय 455 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं, छठवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से 239 प्रतिशत के बजाय 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सातवें वेतनमान में 50 के बजाय 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
Economic Survey: देश की प्रगति में दिखी उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य की चमक, सामने आई कामयाबी की झलक
विज्ञापन
निगम महासंघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने इस आदेश पर सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा लाभ उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा जो निगम, निकायों से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इससे पहले सेवारत कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिल चुका है।