{"_id":"697ba05963429fec3c0e7a6a","slug":"uttarakhand-relief-from-rain-and-snowfall-but-fog-will-now-intensify-the-cold-yellow-alert-issued-2026-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बारिश-बर्फबारी से राहत, अब कोहरा बढ़ाएगा ठंड, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बारिश-बर्फबारी से राहत, अब कोहरा बढ़ाएगा ठंड, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में यलो अलर्ट
Fri, 30 Jan 2026 02:00 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:00 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्साें में भी सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी हुई तो लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे लेकिन अब पहाड़ी इलाकों में शीतलहर और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से ठंड परेशान करने लगी है।
विज्ञापन
हालांकि दिन में चटक धूप खिलने से मौसम सुहाना हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्रवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्साें में भी सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
शहर में बृहस्पतिवार को कोहरा छाए रहने से सूखी ठंड ने परेशान किया। वहीं, पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों पहले हुई बर्फबारी के चलते सुबह-शाम के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Uttarakhand: अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं