फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Recruitment of primary teachers for 625 posts will Start Soon

उत्तराखंड: दो साल बाद 750 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने रोक हटाई

Thu, 08 Oct 2020 10:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Oct 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Recruitment of primary teachers for 625 posts will Start Soon
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक को हटाते हुए सरकार को जल्द से जल्द प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कोर्ट ने साफ किया है कि यह नियुक्तियां याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी। कोर्ट ने  करीब 750 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को जारी रखने के लिए विशेष अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमथ एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई।  राजीव सिंह राणा व 40 अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि नेशनल काउंसिल आफ टीचर्स एजुकेशन ने 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए बीएड के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंको की अनिवार्यता लागू कर दी थी। सरकार ने भी इस शर्त को रूल्स में जोड़ दिया था। यह भी तय किया कि नियुक्ति में पहली प्राथमिकता डीएलएड अभ्यर्थी को दी जाएगी और नहीं मिलने पर बीएड अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। टीईटी के अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनेगी। 

आदेश में परिवर्तन के लिए प्रार्थना पत्र दिया था

पूर्व में कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। दो वर्ष से प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रुकी होने व प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए सरकार ने हाईकोर्ट के पूर्व के आदेश में परिवर्तन के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।  

सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि अंतरिम रोक की वजह से नियुक्ति प्रक्रिया बाधित हुई है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने शिक्षा विभाग को आदेश दिया है कि वह कम से कम समय में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करे, क्योंकि विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती होना जरूरी है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि ये सभी नियुक्तियां विभिन्न याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed