फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Recruitment for 2364 vacant Class 4 positions in schools will take place soon: Dhan Singh

Uttarakhand: विद्यालयों में लंबे समय से खाली चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद, शीघ्र होगी भर्ती : डॉ. धन सिंह रावत

Wed, 10 Sep 2025 02:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Sep 2025 02:22 PM IST
सार

सरकार ने विभाग के विभिन्न कार्यालयों व विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 2364 खाली पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने की मंजूरी दी है। आउटसोर्स से तैनात कार्मिकों को प्रत्येक माह 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Recruitment for 2364 vacant Class 4 positions in schools will take place soon: Dhan Singh
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, विद्यालयी शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों व विद्यालयों में लंबे समय से खाली 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन

डॉ. रावत ने बताया, राज्य सरकार शिक्षा विभाग में बुनियादी ढ़ांचे के साथ ही मानव संसाधन उपलब्ध कराने में जुटी है। सरकार ने विभाग के विभिन्न कार्यालयों व विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 2364 खाली पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


महानिदेशालय कार्यालय, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण समेत एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय माध्यमिक व प्राथमिक,डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व बेसिक कार्यालय में कुल 334 चतुर्थ श्रेणी के पदों को आउटसोर्स में परिवर्तित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने पद स्वीकृत

इसी प्रकार 1000 छात्र संख्या से अधिक प्रत्येक इंटर कॉलेज में परिचारक के दो, स्वच्छक व सह चौकीदार के एक पद को आउटसोर्स के पदों में परिवर्तित किया गया है। जबकि 500 से 1000 छात्र संख्या वाले इंटर कॉलेजों में एक-एक परिचारक व चौकीदार, 500 छात्र संख्या से नीचे इंटर कॉलेजों व हाईस्कूलों में एक-एक चौकीदार के पद आउटसोर्स के लिए स्वीकृत किए गए। नवीन उच्चीकृत विद्यालय में चौकीदार का एक पद स्वीकृत किया गया है।



ये भी पढ़ें...Uttarkashi Cloudburst: खीरगंगा के 2.51 लाख टन मलबे ने मचाई थी धराली में तबाही, अब भी खतरे में है हर्षिल

राजकीय विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के 2023 पदों को आउटसोर्सिंग के पदों में परिवर्तित कर दिया गया है। विभागीय मंत्री ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी के कुल 2364 पदों को शीघ्र ही आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आउटसोर्स से तैनात कार्मिकों को प्रत्येक माह 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति में राज्य में प्रचलित आरक्षण नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed