{"_id":"5b0cedef4f1c1ba86e8b5354","slug":"uttarakhand-ravi-pandey-indian-navy-sub-lieutenant","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: अल्मोड़ा के रवि पांडे बने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: अल्मोड़ा के रवि पांडे बने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 29 May 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
ravi pandey
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा के रवि पांडे ने नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एकेडमी में पासिंग आउट परेड के दौरान रवि को कैडेट कैप्टन बनाया गया था।
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले के कोप्यूड़ भातकोट शेराघाट निवासी नौ सेना अधिकारी नवीन चंद्र पांडे के पुत्र रवि पांडे ने केरल से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद इंटर की परीक्षा 95 फीसदी अंक से उत्तीर्ण की थी। 2014 में आईएमए में चयन के बाद रवि पांडे ने चार साल तक केरल स्थित अजीमाला स्थित नौ सेना एकेडमी में ट्रेनिंग की।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि बेटे को एकेडमी की ओर से बेस्ट कैडेट ट्राफी प्रदान की गई। यही नहीं एकेडमी में रवि को कैडेट कैप्टन बनाया गया था। चार साल की ट्रेनिंग के बाद रवि पांडे को सब लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है। कमीशन मिलने की जानकारी पर भांजे से मुलाकात करने के लिए रुद्रपुर पुलिस में तैनात सिपाही सुभाष जोशी केरल गए थे।
विज्ञापन
रवि के पिता नवीन पांडे वर्तमान समय में नौसेना में एमसीपीओ पद पर तैनात हैं। उनकी मां हेमा गृहणी हैं। छोटी बहन शिवांगी मुंबई से बीकॉम तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। रवि के बाबा पूर्व प्रधानाध्यापक शिवदत्त पांडे भगवानपुर (हल्द्वानी) में मकान बनाकर रहते हैं। मानव उत्थान सेवा समिति के प्रभारी सत्यबोधानंद ने रवि को कमीशन मिलने पर खुशी जताई है।