उत्तराखंड: दायित्वधारी मंत्रियों के और बढ़ेंगे ठाठ बाट, मानदेय दोगुना करने जा रही सरकार
- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर तैयार किया गया प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सरकार दायित्वधारियों के ठाठ बाट और बढ़ाने जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर उनके मानदेय में एक बार फिर दोगुनी वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
त्रिवेंद्र सरकार ने विभिन्न निगमों, परिषदों, आयोगों और समितियों में कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और अन्य पदों पर 74 दायित्वधारी नियुक्त किए हैं। सरकार ने जुलाई 2019 में दायित्वधारियों का मानदेय बढ़ाया था।
उस समय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त का मानदेय 20 हजार से 45 हजार रुपये, राज्यमंत्री का 15 हजार से 40 हजार रुपये और अन्य दर्जाधारियों का 13 हजार से 35 हजार रुपये मासिक किया गया था।
ये है प्रस्तावित मासिक मानदेय
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार फिर दायित्वधारियों के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव वित्त को भेजा गया है। विभाग से सहमति मिलने के बाद मुख्यमंत्री प्रस्ताव पर अंतिम अनुमोदन देेंगे। इसके बाद आदेश जारी कर दिया जाएगा।
स्तर वर्तमान में (रु) प्रस्तावित(रु)
कैबिनेट मंत्री 45 हजार 90 हजार
राज्य मंत्री 40 हजार 80 हजार
अन्य दायित्वधारी 35 हजार 70 हजार