फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rains and Flood Update: five Bodies of the 11 missing tourists were seen at Harshil-Chitkul Lakhma Pass,

उत्तराखंड आपदा: हर्षिल-छितकुल लम्खागा पास पर लापता 11 पर्यटकों में से पांच के शव दिखे, अन्य की तलाश जारी

Thu, 21 Oct 2021 02:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 21 Oct 2021 02:23 PM IST
सार

Uttarakhand Rains and Flood Update: पश्चिम बंगाल व अन्य स्थानों के आठ पर्यटकों का दल मोरी सांकरी की एक ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से 11 अक्तूबर को हर्षिल से रवाना हुआ था। इस दल में तीन कुकिंग स्टाफ और छह पोर्टर भी शामिल थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Rains and Flood Update: five Bodies  of the 11 missing tourists were seen at Harshil-Chitkul Lakhma Pass,
लापता लोगों की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी के हर्षिल से लम्खागा पास होते हुए छितकुल हिमाचल की ट्रेकिंग के लिए गए 8 पर्यटकों समेत 11 पर्यटक लापता हो गए थे। इनकी खोजबीन में गई टीम को गुरुवार को मौके पर पांच लोगों के शव दिख गए हैं। वहीं अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

 

राहत-बचाव टीम को पांच लोगों के शव दिखे
लापता 11 पर्यटकों को ढूढने के लिए सेना और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। एक ट्रेकर मिथुन को लेकर एसडीआरएफ आपदा प्रभावित क्षेत्र की ओर रवाना हुई। वहीं राहत-बचाव टीम को पांच लोगों के शव दिखे हैं। शवों को निकाला जा रहा है। वहीं अन्य लापता लोगों की खोज जारी।

विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा: बागेश्वर जिले के ग्लेशियर क्षेत्र में 54 लोग फंसे, चार पर्यटकों की मौत, मृतकों की संख्या अब 62
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अक्तूबर को हर्षिल से रवाना हुआ था दल
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल व अन्य स्थानों के आठ पर्यटकों का दल मोरी सांकरी की एक ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से 11 अक्तूबर को हर्षिल से रवाना हुआ था। इस दल में तीन कुकिंग स्टाफ और छह पोर्टर भी शामिल थे। पोर्टर पर्यटकों का सामान छोड़कर 18 अक्तूबर को छितकुल पहुंचे।

ये हैं लापता

लापता लोगों की पहचान दिल्ली की अनीता रावत (38), पश्चिम बंगाल के मिथुन दारी (31), तन्मय तिवारी (30), विकास मकल (33), सौरभ घोष (34), सावियन दास (28), रिचर्ड मंडल (30), सुकेन मांझी (43) के रूप में हुई है।

खाना पकाने वाले कर्मचारियों की पहचान देवेंद्र (37), ज्ञानचंद्र (33) और उपेंद्र (32) के रूप में हुई है। ये तीनों उत्तरकाशी के पुरोला के रहने वाले हैं। 
 

पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टरों ने भरी उडान
पुलिस ने इसकी सूचना उत्तरकाशी के ट्रेकिंग संचालक को दी। संभावना जताई जा रही थी कि 19 अक्तूबर तक पर्यटक और कुकिंग स्टाफ छितकुल पहुंच जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टरों ने दो उड़ानें हर्षिल के लिए भरी थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed