{"_id":"668126364b71e6e3ec006f90","slug":"uttarakhand-rainfall-body-of-missing-person-recovered-after-being-buried-under-debris-on-kotdwar-pauri-highway-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर मलबे में दबकर लापता हुए व्यक्ति का शव बरामद, यातायात बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर मलबे में दबकर लापता हुए व्यक्ति का शव बरामद, यातायात बहाल
Sun, 30 Jun 2024 03:04 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:04 PM IST
सार
Uttarakhand News: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर शनिवार को बारिश के बाद पहाड़ से मलबा गिरने से कोटद्वार से पौड़ी जा रहा मैक्स वाहन मलबे में दब गया था। इस दौरान चालक एवं तीन यात्रियों को चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर पहाड़ से मलबा गिरने से हुए हादसे में लापता व्यक्ति की तलाश में एसडीआरएफ ने रविवार को भी सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मलबे से व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। साथ ही मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर शनिवार को बारिश के बाद पहाड़ से मलबा गिरने से कोटद्वार से पौड़ी जा रहा मैक्स वाहन मलबे में दब गया था। इस दौरान चालक एवं तीन यात्रियों को चोटें आईं थीं। वाहन में चालक समेत नौ लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति लापता था।
विज्ञापन
Uttarakhand Rain: गंगा में बहकर हरकी पैड़ी पहुंची चार लग्जरी गाड़ियां, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़, वीडियो
विज्ञापन
जितना मलबा हाईवे पर उससे ज्यादा खाई में गिरा
एसडीआरएफ टीम के प्रभारी गबर सिंह नेगी ने बताया कि जितना मलबा हाईवे पर पड़ा है, उससे ज्यादा मलबा खाई में गिरा है। मैक्स वाहन कहीं दिखाई नहीं दिया।